1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. घर में अचानक निकले 18 कोबरा सांप के बच्चे, परिवार के फूले हाथ-पांव; VIDEO देख थम जाएंगी आपकी सांसें

घर में अचानक निकले 18 कोबरा सांप के बच्चे, परिवार के फूले हाथ-पांव; VIDEO देख थम जाएंगी आपकी सांसें

यूपी के महाराजगंज जिले में एक घर में अचानक ही कोबरा सांप के बच्चों का झुंड निकल आया, जिससे पूरे परिवार गांव में हड़कंप मच गया। सांपों की मौजूदगी से डरे परिवार के सदस्य घर छोड़कर बाहर चले गए।

baby cobra snakes in house- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV घर में एक साथ कोबरा के 18 बच्चे मिले।

यूपी के महराजगंज जिले के निचलौल क्षेत्र के बुढाडीह कला गांव में एक घर से 18 कोबरा सांप के बच्चों के मिलने से हड़कंप मच गया। एक साथ इतने सांपों को देखकर परिवार के लोग डर के मारे घर छोड़कर बाहर चले गए। घर के बाहर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। गांव निवासी अक्षय गुप्ता ने अखिलेश कसौधन के घर में सांपों की मौजूदगी की सूचना वन विभाग को दी। 

मधवलिया रेंज के जंगल में छोड़ा

जानकारी मिलते ही वन्यजीव रक्षक टीम के सदस्य रामबचन साहनी, कुलदीप मौर्य और राजेश पटवा मौके पर पहुंचे। सांपों की मौजूदगी से डरे परिवार के सदस्य घर छोड़कर बाहर निकल गए थे। टीम ने सावधानीपूर्वक सभी कोबरा के बच्चों का रेस्क्यू किया। वन विभाग ने सभी सांपों को सुरक्षित पकड़कर मधवलिया रेंज के जंगल में छोड़ दिया।

इस घटना से परिवार और आसपास के लोग बेहद डरे हुए हैं, क्योंकि यह पहली बार था जब एक घर में इतनी बड़ी संख्या में कोबरा सांप के बच्चे निकले हो।

देखें वीडियो-

लोगों से की ये अपील

रेस्क्यू टीम के सदस्य रामबचन साहनी ने बताया कि सभी सांप पूरी तरह स्वस्थ थे और उन्हें उनके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित स्थानांतरित कर दिया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि कहीं सांप दिखाई दें तो घबराएं नहीं, तुरंत वन विभाग को सूचना दें ताकि समय से उचित कार्रवाई हो सके और जान-माल का नुकसान न हो।

(रिपोर्ट- विनय कुमार नायक)

यह भी पढ़ें-

Video: पशुओं के बाड़े में मिले कोबरा सांप के 60 बच्चे, डिब्बे में बंद कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा

भोपाल में सांप से खेलना शख्स को पड़ा भारी, कोबरा ने हाथ और कंधे पर काटा, अस्पताल में कराया गया भर्ती