A
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गिलास में बम फोड़ रहा था युवक, फटने के बाद शरीर में घुसे स्टील के टुकड़े; हुई मौत

गिलास में बम फोड़ रहा था युवक, फटने के बाद शरीर में घुसे स्टील के टुकड़े; हुई मौत

नोएडा में एक युवक को दिवाली के दिन शरारत करना जान पर भारी पड़ गया। युवक स्टील के गिलास में बम रखकर फोड़ रहा था। बम फूटने के बाद गिलास के कई टुकड़े हो गए जो युवक के शरीर में जा लगे। अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।

बम फोड़ते समय युवक की हुई मौत।- India TV Hindi
Image Source : PTI/REPRESENTATIVE IMAGE बम फोड़ते समय युवक की हुई मौत।

नोएडा: यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां की छिजारसी कॉलोनी में सोमवार को दीपावली की रात को एक युवक स्टील के गिलास में बम रखकर फोड़ रहा था। इस दौरान गिलास के कई टुकड़े हो गए और युवक के शरीर में जाकर लग गए। कई टुकड़े युवक के शरीर में धंस गए। आनन-फानन में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने अगले दिन मंगलवार को घटना के बारे में जानकारी दी। 

गिलास में बम रखकर फोड़ रहा था युवक

पुलिस ने बताया कि नोएडा के सेक्टर 63 थाना क्षेत्र की छिजारसी कॉलोनी में रहने वाला युवक दीपावली की रात स्टील के गिलास के अंदर बम रखकर फोड़ रहा था। इसी दौरान जोरदार धमाके के साथ बम फूटा। धमाका जोरदार होने की वजह से गिलास के चिथड़े उड़ गए। गिलास के कई टुकड़े होने की वजह से स्टील के टुकड़े युवक के शरीर में कई जगह घुस गये। पुलिस के मुताबिक, युवक को अत्यंत गंभीर हालत में उपचार के लिए नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मंगलवार को मौत हो गई। 

शरीर में गिलास के टुकड़े घुसे

थाना सेक्टर 63 के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान शिवा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि शिवा एक बड़ा बम स्टील के गिलास के अंदर रखकर फोड़ रहा था और बम फटने से गिलास के टुकड़े-टुकड़े हो गए। अधिकारी ने बताया कि स्टील के गिलास के कुछ टुकड़े युवक के शरीर में घुस गए और उसका बहुत खून बह गया। उन्होंने बताया कि गंभीर हालत में युवक को उपचार के लिए नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। (इनपुट- पीटीआई)

यह भी पढ़ें-

दिवाली की रात शख्स ने दोस्त की गोली मारकर की हत्या, पुलिस मुठभेड़ में हुआ घायल

PM मोदी ने दीपावली पर देशवासियों के नाम लिखा पत्र, देश के लोगों से की खास अपील; जानें क्या-क्या बोले?