झांसी: यूपी के झांसी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शादी समारोह की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं जब दुल्हन के मामा की अचानक गिरने के बाद मौत हो गई। पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें उन्हें अचानक से गिरते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह गिफ्ट देने के लिए जा रहे थे, तभी कुर्सियों के पास वह रुके और फिर अचानक से गिर गए। बाद में जब लोगों को ध्यान गया, जब तक उनकी मौत हो गई थी।
दुल्हन के मामा की हुई मौत
दरअसल, रक्सा थाना क्षेत्र में शादी की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं। यहां शादी समारोह में शामिल होने आए दुल्हन के मामा की मैरिज गार्डन में ही अचानक मौत हो गई। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मृतक की पहचान झांसी शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी हरिमोहन सेन (62) के रूप में हुई है। वे अपनी मुंहबोली बहन की बेटी की शादी में शामिल होने रक्सा थाना क्षेत्र के डेली गांव स्थित मैरिज गार्डन पहुंचे थे।
गिफ्ट देने जा रहे थे मामा
बताया जा रहा है कि हरिमोहन सेन भांजी के लिए थैले में साड़ी लेकर स्टेज की ओर गिफ्ट देने जा रहे थे। इसी दौरान अचानक चलते-चलते वे कुर्सियों पर गिर पड़े। शुरुआती अफरातफरी और शादी की व्यस्तता के कारण कुछ देर तक किसी का ध्यान उनकी ओर नहीं गया। जब परिजनों और मौजूद लोगों ने उन्हें गिरा देखा तो तुरंत सीपीआर देने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इंकार
सूचना मिलने पर 112 नंबर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है। घटना के बाद पूरे शादी समारोह में शोक का माहौल है। (इनपुट- आकाश राठौर)
यह भी पढ़ें-
यूपी: कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को बनाया था बंधक, MLA बृजभूषण को भाजपा ने भेजा नोटिस, मांगा जवाब
VIDEO: हाथ जोड़कर प्रार्थना की, फिर 17वीं मंजिल से लगाई छलांग; सोलापुर के मशहूर बेकरी मालिक ने क्यों खत्म की अपनी जिंदगी?