1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. VIDEO: लखनऊ के जवाहर भवन में लगी भीषण आग बुझाई गई, यहां कई विभागों के हैं दफ्तर

VIDEO: लखनऊ के जवाहर भवन में लगी भीषण आग बुझाई गई, यहां कई विभागों के हैं दफ्तर

लखनऊ के जवाहर भवन की कैंटीन में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। आग बुझा दी गई है। अभी आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

जवाहर भवन में आग लगी।- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT जवाहर भवन में आग लगी।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के व्यस्त हजरतगंज क्षेत्र स्थित जवाहर भवन से एक बड़ी खबर सामने आई है। सोमवार सुबह जवाहर भवन की सबसे ऊपरी मंजिल पर स्थित कैंटीन में अचानक भीषण आग लग गई। आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग बुझा दी गई है। कोई जनहानि नहीं हुई है। बता दें कि जवाहर भवन में कई विभागों के दफ्तर हैं।

सामने आए वीडियो में आग की लपटों और धुएं के गुबार को देखा जा सकता है। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। बताया जा रहा है कि आग चौथी मंजिल पर कैंटीन में लगी है। सरकारी इमारत के ऊपरी हिस्‍से में आग लगने से परिसर में हड़कंप मच गया।

जवाहर भवन में उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों के निदेशालय और कार्यालय संचालित होते हैं। सूत्रों के मुताबिक, सुबह कार्यालय पहुंचे कर्मचारियों ने इमारत से धुआं उठता देखा, जिसके बाद पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी गई। अधिकारियों  ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां और सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और युद्धस्तर पर आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। एहतियात के तौर पर इमारत में मौजूद सभी लोगों को बाहर निकाल दिया गया। जवाहर भवन में आम लोगों का प्रवेश बिना पास के प्रतिबंधित है। अधिकारियों के अनुसार, घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।

सीएनजी बस में आग लगी, बाल-बाल बचे यात्री

एक अन्य खबर में, यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में गुरुवार को दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर मेरठ जा रही एक सीएनजी बस में आग लग गई। हालांकि, चालक की सूजबूझ की वजह से इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनुराग कुमार ने बताया कि मुजफ्फरनगर से मेरठ जा रही बस जब मंसूरपुर थाना क्षेत्र पहुंची, तो उसमें से अचानक धुआं निकलने लगा, जिसके बाद चालक ने फौरन सभी यात्रियों से नीचे उतरने के लिए कहा। यात्रियों के नीचे उतरने के कुछ ही देर बाद बस में आग लग गई और वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग के कर्मचारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

ये भी पढ़ें-

वर्धा में कार को ट्रक ने पीछे से रौंदा, 5 लोगों की मौके पर मौत, एक्सप्रेसवे पर मचा कोहराम!

दिल्ली में बारिश से बदला मौसम, हिमाचल-उत्तराखंड में रेड अलर्ट, पढ़ें अन्य राज्यों का मौसम अपडेट्स