मेरठ: नीला ड्रम कांड में साहिल और मुस्कान को मृत्यदंड की सजा मिलने के बाद आज सभी नजरें अमित कश्यप हत्याकांड की सजा के फैसले पर टिकी थीं। सर्पदंश का ड्रामा रच पति की हत्या मामले में पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को मौत की सजा सुनाई है। रविता ने अपने पति अमित कश्यप की हत्या प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर की थी और इसके बाद सांप काटने का ड्रामा किया था। आरोप है कि रविता ने पति की हत्या कर सांप से कटवाया था।
रविता और अमरदीप को दोषी ठहरा चुकी है कोर्ट
इस मामले में अब तक 87 तारीखें और 12 गवाहों की गवाही के बाद आज फैसले का दिन आ गया था। अमित कश्यप की पत्नी रविता और प्रेमी अमरदीप को कोर्ट पहले ही दोषी का दोषी मान चुकी थी। 12/13 अप्रैल 2025 को बहसूमा थाना इलाके के अकबर सादतपुर गांव में पत्नी रविता ने अपने प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर अमित कश्यप की गला दबाकर हत्या कर डाली थी। उसके बाद सांप को उसके शव के नीचे रख दिया था।
17 महीने से जेल में बंद हैं दोनों
पुलिस ने पूछताछ के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की तो रविता ने विरोध किया। परिवार को धमकी दी। अमित के परिवार को पहले ही शक था कि रविता ने अमरदीप के साथ मिलकर हत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से मौत की पुष्टि होने के बाद अमित कश्यप की पत्नी रविता और प्रेमी अमरदीप को गिरफ्तार किया गया था। पति की हत्यारिन पत्नी और उसका प्रेमी दोनों करीब 17 महीने से चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में बंद हैं। इन दोनों हत्यारोपियों को कुछ देर में अदालत सजा पर फैसला सुनाएगी।
वारदात के बारे में जानें
अमित कश्यप बहसुमा थाना क्षेत्र के अकबरपुर सादात गांव का रहने वाला था। अमरदीप, अमित के साथ टाइल और पत्थर लगाने का काम करता था और अक्सर उसके घर आता-जाता रहता था। इसी दौरान, अमरदीप का रविता के साथ अफेयर शुरू हो गया। अमित को इस रिश्ते के बारे में पता चल गया, जिसके बाद रविता और अमरदीप ने मिलकर उसे मारने की साजिश रची।
दोनों ने एक सपेरे से 1,000 रुपये में एक सांप खरीदा। 17 अप्रैल की रात जब अमित सो गया, तो रविता ने अपने प्रेमी अमरदीप को घर बुला लिया। उन्होंने अमित की हत्या कर दी और फिर उसके बिस्तर पर सांप छोड़ दिया। इसके बाद रविता ने अपने प्रेमी को वहां से भेज दिया और खुद दूसरे कमरे में जाकर सो गई। सुबह जब परिवार वाले जागे, तो उन्होंने अमित को मृत पाया। उसके शरीर पर ऐसे निशान थे जो सांप के काटने जैसे लग रहे थे। परिवार वालों को लगा कि उसकी मौत सांप के काटने से हुई है। अमित के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उसके शरीर पर सांप के काटने के दस निशान मिले थे। पांच दिन बाद आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि अमित की मौत सांप के काटने से नहीं, बल्कि दम घुटने से हुई थी।
ये भी पढ़ेंः जेल में सफेद कपड़ों में नजर आएंगे मुस्कान-साहिल, अब कैदी नंबर से होगी पहचान; फांसी की सजा के बाद बदली जिंदगी
यूपी चुनाव से पहले आज बीजेपी को लगने वाला है बड़ा झटका, पूर्व सांसद राजपाल सैनी सपा में होंगे शामिल