1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Ex-गर्लफ्रेंड की शादी कराने वाले पर आफत! युवक ने होटल में ले जाकर गोली मारी और गंगा नहर में फेंक दिया शव

Ex-गर्लफ्रेंड की शादी कराने वाले पर आफत! युवक ने होटल में ले जाकर गोली मारी और गंगा नहर में फेंक दिया शव

एक्स-गर्लफ्रेंड की शादी किसी और से कराने में मदद करने वाले को शख्स ने मौत के घाट उतार दिया है। इसके बाद शव को गंगा नहर में फेंक दिया।

Sarwar murder case- India TV Hindi
Image Source : PTI (प्रतीकात्मक फोटो) मेरठ में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

यूपी के मेरठ से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने उसकी Ex-गर्लफ्रेंड की किसी और लड़के से शादी करने में मदद करने वाले की हत्या कर दी। होटल में ले जाकर उसे गोली मार दी। हत्या के खुलासे के बाद से इलाके में सनसनी है। मृतक के परिजन इंसाफ की मांग कर रहे हैं।

रिलेशनशिप से जुड़े विवाद में युवक की हत्या

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक महिला के पुराने रिलेशनशिप से जुड़े विवाद की वजह से एक व्यक्ति की कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी गई और उसकी बॉडी को गंगा नहर में फेंक दिया गया। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए कथित शूटर, होटल के ओनर और मैनेजर सहित 3 लोगों को अरेस्ट किया है।

गोली मारकर गंगा नहर में फेंका शव

मेरठ एसपी (ग्रामीण) अभिजीत कुमार के मुताबिक, मृतक की पहचान सरवर के रूप में हुई है। सरवर को कथित रूप से बीते 23 अगस्त को गढ़ चौपाला के पास एक होटल में ले जाया गया था, जहां शूटर राहुल ने उसे गोली मार दी थी। पुलिस ने बताया कि इसके बाद सरवर की बॉडी को चादर में लपेटकर गंगा नहर में फेंक दिया गया था।

शूटर की Ex-गर्लफ्रेंड की हत्या कराने में की थी मदद

बताया जा रहा है कि राहुल ने कथित रूप से एक महिला के साथ पुराने रिलेशनशिप को लेकर सरवर की हत्या की। एसपी ग्रामीण अभिजीत कुमार ने बताया कि सरवर ने उस महिला की शादी किसी और शख्स से कराने में मदद की थी, जिसकी वजह से राहुल उससे रंजिश रखने लगा था।

मर्डर के बाद होटल मालिक और मैनेजर ने साफ किया खून

पुलिस अधिकारी ने बताया कि होटल के ओनर रॉबिन और मैनेजर ओमेंद्र ने कथित रूप से कमरे से खून साफ ​​किया और इस वारदात के बारे में पुलिस को नहीं बताया। इसके बाद तीनों आरोपियों को आज (बुधवार को) गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बरामद की देसी पिस्तौल

एसपी ग्रामीण ने बताया कि आरोपी राहुल के पास से देसी पिस्तौल, कारतूस, एक मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक को बरामद किया गया है। इससे पहले हत्या का एक मामला बस्ती से सामने आया था, जब बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पिता की हत्या कर दी थी। इस मामले में रोक-टोक जान लेने का कारण बनी थी।

(इनपुट- PTI)

ये भी पढ़ें- इंदिरापुरम में मुठभेड़, गोली लगने से घायल स्नैचर गिरफ्तार, बोला- अब कभी नहीं आऊंगा गाजियाबाद