1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. इंदिरापुरम में मुठभेड़, गोली लगने से घायल स्नैचर गिरफ्तार, बोला- अब कभी नहीं आऊंगा गाजियाबाद

इंदिरापुरम में मुठभेड़, गोली लगने से घायल स्नैचर गिरफ्तार, बोला- अब कभी नहीं आऊंगा गाजियाबाद

 Edited By: India TV UP Bureau Desk
 Published : Aug 25, 2026 11:36 pm IST,  Updated : Aug 25, 2026 11:37 pm IST

गाजियाबाद के इंदिरापुरम में पुलिस और स्नैचर के बीच मुठभेड़ हुई। चेकिंग के दौरान हुई इस मुठभेड़ में पुलिस ने एक स्नैचर को गिरफ्तार किया है।

Snatcher Arrested- India TV Hindi
स्नैचर गिरफ्तार Image Source : REPORTER INPUT

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चेकिंग के  दौरान मुठभेड़ के बाद शातिर स्नैचर को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसने डर के मारे गाजियाबाद में दोबारा कदम न रखने की बात कही। यह घटना तिकौना पार्क और सेक्टर-62 कट के पास हुई।

चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग

मंगलवार, 25 अगस्त को इंदिरापुरम पुलिस की टीम तिकोना पार्क और सेक्टर-62 कट के पास संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग कर रही थी। इसी बीच गौर ग्रेविटी मॉल की तरफ से बाइक पर आ रहे एक संदिग्ध को पुलिस ने रोकने का इशारा किया। आरोपी रुकने के बजाय बाइक की गति बढ़ाकर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा किया तो आरोपी ने पुलिस पर सीधे फायरिंग झोंक दी।

जवाबी कार्रवाई में घायल हुआ आरोपी

पुलिस टीम ने अपनी आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक गोली आरोपी के दाहिने पैर में जा लगी और वह सड़क पर गिर पड़ा। पुलिस ने मौके से उसे गिरफ्तार कर तुरंत नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भिजवाया। आरोपी के पास से बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल, पीली धातु का टुकड़ा, एक अवैध देसी तमंचा, दो खोखे और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।

दिल्ली का रहने वाला है शातिर स्नैचर

एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनोज उर्फ असलम उर्फ आड़े के रूप में हुई है। पूछताछ में मनोज ने बताया कि वह अपने साथी संजय शर्मा, निवासी नांगलोई, दिल्ली के साथ मिलकर दिल्ली-एनसीआर में स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देता था। वे वारदात के दौरान बाइक और नंबर प्लेट बदलकर पुलिस से बचने की कोशिश करते थे। मनोज ने यह भी खुलासा किया कि करीब 15 दिन पहले उन्होंने इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में भी एक स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस अब उसके फरार साथी संजय शर्मा की तलाश कर रही है और आरोपी से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ जारी है।

आगे की कार्रवाई जारी

पुलिस अब आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है और उसके फरार साथी संजय शर्मा की तलाश में जुटी है। इसके साथ ही दिल्ली-एनसीआर में हुई अन्य स्नैचिंग की घटनाओं से भी आरोपी के तार जोड़े जा रहे हैं।

गाजियाबाद से जुबैर अख्तर की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें

मरीज का ऑपरेशन करने जा रहे डॉक्टर की एक्सीडेंट में हुई मौत, दो अन्य डॉक्टर घायल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।