A
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. क्रिकेट की पिच पर गेंदबाज को आया हार्ट अटैक, आखिरी गेंद फेंकते ही थम गईं सांसें; VIDEO

क्रिकेट की पिच पर गेंदबाज को आया हार्ट अटैक, आखिरी गेंद फेंकते ही थम गईं सांसें; VIDEO

यूपी के मुरादाबाद में क्रिकेट के एक खिलाड़ी की मौत हो गई। जीतने के बाद जश्न मना रहे गेंदबाज की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वहां मौजूद साथी खिलाड़ियों द्वारा सीपीआर देने की कोशिश भी विफल रही।

cricketer heart attack- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT अहमर खान

यूपी के मुरादाबाद में हो रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के मैच में मैच की आखिरी गेंद फेंकते ही तेज गेंदबाज अहमर खान की सांसे थमने लगीं और वो पिच पर ही बैठ गए। अहमर को CPR दिया गया फिर आनन फानन में एंबुलेंस से हॉस्पिटल ले जाया भी गया लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बिलारी में शुगर मिल के मैदान में मुरादाबाद और संभल की टीम के बीच खेले जा रहे मैच में मुरादाबाद की टीम ने मैच जीता था।

टीम को जिताकर जिंदगी की जंग हार गए अहमर

मुरादाबाद के बिलारी ब्लॉक स्थित शुगर मिल के मैदान में यूपी वेटनर्स क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित टूर्नामेंट में आज मुरादाबाद और संभल की टीमों के बीच मैच खेला गया। मुरादाबाद की टीम पहले बल्लेबाजी कर चुकी थी, बाद में संभल की टीम बल्लेबाजी कर रही थी तब आखिरी चार गेंदों में 14 रन बनाने थे। बॉलिंग कर रहे थे मुरादाबाद की टीम के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अहमर खान। रोमांचक मुकाबले में अहमर खान ने रन नहीं बनने दिए और 11 रन से मैच जीत लिया।

आखिरी गेंद डालने के बाद अहमर खान पिच पर ही बैठ गए और फिर लेट गए और सांसे थमती देख वहां मौजूद साथी खिलाड़ियों और एक साथी डॉक्टर ने CPR दिया तब कुछ हरकत हुई तब तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

देखें वीडियो-

नॉर्थ जॉन के खिलाड़ी थे अहमर खान

अहमर मुरादाबाद की एकता विहार कालोनी में रहते थे, वो नॉर्थ जॉन के खिलाड़ी थे और अभी हाल ही में मैच खेलकर आए थे। 50 वर्षीय अहमर खान के परिवार में पत्नी, दो बेटे एक भाई और एक बहन है।

(रिपोर्ट- राजीव शर्मा)

यह भी पढ़ें-

तीस हजारी कोर्ट में दिल्ली पुलिस के ASI को आया हार्ट अटैक, लड़खड़ाकर गिरे और मौत; CCTV वीडियो रोंगटे खड़े कर देगा!

करवाचौथ का व्रत खोलने से पहले डांस कर रही थी महिला, अचानक हो गई मौत, देखें VIDEO