मुरादाबाद: दोस्त के साथ ससुराल पहुंचे दामाद को सास ने नशा करने पर भला बुरा कहा तो दामाद ने गुस्से में तमंचा निकाल लिया। सास बोली ये खिलौना अंदर रख ले इस पर दामाद ने तुरंत गोली चला दी। घटना में सास की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की बेटी और आरोपी की पत्नी की ओर से थाना मझोला में FIR दर्ज कराई गई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरे के लिए दबिश दी जा रही हैं।
क्या है पूरा मामला?
घटना मुरादाबाद के थाना मझोला के जयंतीपुर की है। यहां रहने वाली 50 वर्षीय रुखसाना (पत्नी शकील) के चार बेटियां और तीन बेटे हैं। उनकी शादीशुदा बड़ी बेटी साहिबा काफी दिनों से मायके में ही रह रही है। कल जब साहिबा का पति गुलनवाज अपने एक दोस्त मुस्तफा के साथ ससुराल पहुंचा तो उसकी पत्नी साहिबा से किसी बात को लेकर लड़ाई हुई। इसके बाद सास रुखसाना ने दामाद को नशा करने पर कुछ भला बुरा बोल दिया। बुरा लगने पर दामाद ने तमंचा निकाला लिया लेकिन सास रुखसाना ने खिलौना समझ कर उससे कहा, चल जा खिलौना अपने पास रख। इसके बाद गुस्साएं दामाद ने रुखसाना के सीने में गोली मार दी।
गोली मारने के बाद फरार हो गया दामाद
गोली सास रुखसार के गले में लगी जिससे उसकी मौत हो गई। दामाद गुलनवाज अपने साथी मुस्तफा के साथ फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलन का कार्य कराते हुए मृतका की बेटी और आरोपी की पत्नी साहिबा की तहरीर पर गुल नमाज और मुस्तफा के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस ने क्या कहा?
एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि दामाद द्वारा सास की गोली मारकर हत्या के मामले में मृतका की बेटी और आरोपी की पत्नी की तहरीर कर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए साथी मुस्तफा को गिरफ्तार कर लिया है। गुलनवाज की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं, जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
(रिपोर्ट- राजीव शर्मा)
यह भी पढ़ें-
VIDEO: अजब प्रेम की गजब कहानी, होने वाले दामाद को लेकर भागने वाली सास अब बहनोई के साथ हुई फरार
रिटायर्ड नेवी कैप्टन पिता और डेंटिस्ट मां की बेटे ने की हत्या, पेशे से है सॉफ्टवेयर इंजीनियर