1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सात बच्चों की मां समधी के साथ फरार, पति को मिली जान से मारने की धमकी

सात बच्चों की मां समधी के साथ फरार, पति को मिली जान से मारने की धमकी

कौशांबी में एक महिला अपने समधी के साथ फरार हो गई। अभी करीब तीन महीने पहले ही उसने अपनी बेटी की शादी की थी। महिला के पति को जान से मारने की धमकी भी दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Mother of seven elopes with her child's in-law in Kaushambi.- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT कौशांबी में सात बच्चों की मां समधी के साथ फरार

कौशांबी में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। जहां सात बच्चों की मां अपने ही समधी के साथ फरार हो गई। जब पति ने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। ये मामला कोखराज थाना क्षेत्र का है। इलाके में इस मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग इसकी खूब बात कर रहे हैं।

तीन महीने पहले ही हुई थी बेटी की शादी

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में सात बच्चों की मां अपनी ही बेटी के ससुर यानी समधी राकेश के साथ घर छोड़कर फरार हो गई। बताया जा रहा है कि तीन महीने पहले ही महिला ने अपनी बेटी की शादी की थी। शादी के बाद समधी राकेश का घर आना-जाना बढ़ गया। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां भी बढ़ने लगीं। तीन दिन पहले महिला अचानक लापता हो गई। इसके बाद पति इन्द्रराज ने उसकी तलाश शुरू की। 

महिला के पति को मिली जान से मारने की धमकी

जांच पड़ताल की गई तो पता चला कि महिला अपने समधी के साथ एक होटल में रह रही है। महिला के पति इन्द्रराज का आरोप है कि जब उसने इसका विरोध किया तो समधी राकेश ने उसे जान से मारने की धमकी दी। फिलहाल पीड़ित ने पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है और लोग रिश्तों के इस बदलते रूप पर सवाल उठा रहे हैं। 

पीड़ित के पास बातचीत की रिकॉर्डिंग भी मौजूद

महिला के पति इन्द्रराज का कहना है कि उसकी अपने समधी राकेश से जो बात हुई है, उसकी रिकॉर्डिंग उसके पास है, जिसमें उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई है। इन्द्रराज का कहना है कि अगर पुलिस चाहेगी ​तो सबूत के तौर पर वो इस रिकॉर्डिंग को उपलब्ध कराने के लिए भी तैयार है। 

पुलिस कर रही है मामले की जांच

पीड़ित ने कोखराज थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोखराज थानेदार संतोष शर्मा का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है और सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद इलाके में तरह तरह की बातें हो रही हैं। कुल मिलाकर सब कुछ चर्चा का विषय बना हुआ है। 

कौशांबी से अयमान अहमद की रिपोर्ट 

यह भी पढ़ें 

'ट्यूबवेल पर पार्टी चल रही है', कहकर घर नहीं लौटा किसान, सुबह खून से लथपथ मिला शव

डॉक्टर ने फेसबुक पर वीडियो पोस्ट कर लगाई यमुना नदी में छलांग, पुलिस की टीम रेस्क्यू में जुटी