1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. डॉक्टर ने फेसबुक पर वीडियो पोस्ट कर लगाई यमुना नदी में छलांग, पुलिस की टीम रेस्क्यू में जुटी

डॉक्टर ने फेसबुक पर वीडियो पोस्ट कर लगाई यमुना नदी में छलांग, पुलिस की टीम रेस्क्यू में जुटी

 Written By: India TV UP Bureau Desk
 Published : Jul 16, 2026 10:25 am IST,  Updated : Jul 16, 2026 10:25 am IST

औरेया से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है जिसमें यहां पर एक प्राइवेट अस्पताल में डॉक्टर ने फेसबुक पर वीडियो डाल कर औरैया कोतवाली के कोतवाल और अन्य लोगों पर आरोप गंभीर आरोप लगाने के बाद यमुना नदी में छलांग लगा दी।

Sourabh Bajpai- India TV Hindi
डॉक्टर सौरभ बाजपेई Image Source : REPORTER INPUT

उत्तर प्रदेश के औरैया में एक प्राइवेट हॉस्पिटल में काम करने वाले डॉक्टर ने फेसबुक पर चार बार लाइव वीडियो करने के बाद यमुना नदी में छलांग लगा दी। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हुई है। प्राइवेट हॉस्पिटल में काम करने वाले डॉक्टर सौरभ बाजपेई लखीमपुर खीरी के निवासी हैं जिसमें उन्होंने यमुना नदी में छलांग लगाने से पहले फेसबुक पर पोस्ट किए गए वीडियो में औरैया कोतवाली के कोतवाल और अन्य लोगों पर आरोप गंभीर आरोप लगाए थे।

अस्पताल कर्मियों के साथ था सौरभ का विवाद

औरेया के प्राइवेट हॉस्पिटल में काम करने वाले डॉक्टर सौरभ बाजपेई का विवाद अस्पताल कर्मियों के साथ हो गया था जिसको लेकर उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट किए गए अपने वीडियो में कहा कि इस विवाद को लेकर उन्होंने औरैया कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई लेकिन कोतवाल राजकुमार सिंह ने दबाव बना कर समझौता करा दिया। सौरभ बाजपेई ने फेसबुक पर लाइव आकर इन सभी के खिलाफ उत्पीड़न का आरोप लगाने के साथ उसके बाद यमुना नदी में छलांग लगा दी। सौरभ बाजपेई ने फेसबुक लाइव में कहा कि उनका औरैया के तिलक नगर मोहल्ले में निवास है, जिसमें हरिरपुर निवासी गौरव सिंह जो उसी अस्पताल में काम करते हैं उनपर उन्होंने पीटने का आरोप लगाया है। लाइव में सौरभ ने आगे बताया है कि मारपीट के बाद जब वह कोतवाली पहुंचे तो आरोपी और एसएचओ राजकुमार सिंह ने सजातीय होने के कारण कोई कार्रवाई नहीं की।

पुलिस की टीम रेस्क्यू में जुटी

डॉक्टर सौरभ बाजपेई ने अपनी व्यथा बताने के कुछ देर बाद करीब साढ़े चार बजे यमुना नदी में छलांग लगा दी। यमुना में छलांग लगाने की सूचना के बाद पुलिस, अग्निशमन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और सौरभ बाजपेई की तलाश की। लेकिन देर रात तक डॉक्टर सौरभ का पता नहीं चल सका। सीओ सिटी शैलेन्द्र सिंह परिहार ने बताया कि पूरे घटनाक्रम की गहन जांच की जा रही है जिसमें मारपीट की घटना और अन्य सभी तथ्यों को जांच का हिस्सा बनाया गया है। पुलिस की टीम रेस्क्यू में जुटी है और जो भी आरोप है उनकी जांच की जाएगी।

(रिपोर्ट - दीपेंद्र सिंह)

ये भी पढ़ें

गाजियाबाद में बेटे की शराब की लत और जमीनी विवाद ने ली पिता की जान, अपने ही पुत्र ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उतारा मौत के घाट

दूसरी जाति की लड़की से लव मैरिज, 2 महीने बाद नगर निगम की कूड़ा गाड़ी में मिला मुकेश का शव

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।