करणी सेना भारत के प्रदेश सचिव गौरव चौहान ने मुजफ्फरनगर में सपा जिला अध्यक्ष जिया चौधरी के साथ पार्टी कार्यालय पर मारपीट और धक्का मुक्की की है। समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर हंगामा और धक्का मुक्की के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं।
संगीत सोम को बताया था हारा हुआ मानसिक रोगी
भाजपा नेता संगीत सोम के बयानबाजी को लेकर करनी सेना भारत के प्रदेश सचिव ने हंगामा काटा और सपा नेता के साथ मारपीट की है। सपा नेता ने बीजेपी के संगीत सोम को हारा हुआ मानसिक रोगी बताया था। इसको लेकर करनी सेना के गौरव चौहान ने हाई वोल्टेज ड्रामा किया।
किया जाएगा ऐसा ही इलाज- करणी सेना
वायरल वीडियो के मुताबिक गौरव चौहान ने कहा कि सनातन धर्म के बारे में कोई टिप्पणी करेगा तो उसका इलाज ऐसे ही होगा। मारपीट के बाद समाजवादी पार्टी कार्यालय पर भारी संख्या में समाजवादी के लोग इकट्ठा हुए। पुलिस में मामला भी दर्ज कराया है।
करणी सेना के हमलों से बचते हुए नजर आए सपा नेता
ये पूरा मामला मुजफ्फरनगर थाना सिविल लाइन क्षेत्र के समाजवादी पार्टी कार्यालय का है। वायरल वीडियो में सपा नेता को घेर कर करणी सेना के लोग उनके साथ मारपीट कर रहे हैं। सपा नेता करणी सेना के लोगों से बचते हुए नजर आए।