A
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मुजफ्फरनगर में टीचर ने छात्रों से दूसरे छात्र को लगवाए थप्पड़, देखें VIDEO

मुजफ्फरनगर में टीचर ने छात्रों से दूसरे छात्र को लगवाए थप्पड़, देखें VIDEO

मुजफ्फरनगर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें टीचर क्लास में एक बच्चे को बाकी बच्चों से पिटवा रही है। मामला मंसूरपुर के खोब्बापुर नेहा पब्लिक स्कूल का है।

छात्रों ने दूसरे छात्र को लगाए तमाचे- India TV Hindi
छात्रों ने दूसरे छात्र को लगाए तमाचे

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक शर्मसार करने वाला वीडियो सामने आया है। ये वीडियो क्लास में एक मासूम छात्र के साथ मारपीट का है। दरअसल, इस वीडियो में क्लास में बैठी एक शिक्षिका मासूम छात्र को अन्य छात्रों से तमाचे लगवा रही है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक के बाद एक छात्रों ने दूसरे छात्र को तमाचे लगाए। मासूम रोता रहा और शिक्षिका पिटवाती जा रही है। मामला मंसूरपुर के खोब्बापुर नेहा पब्लिक स्कूल का है। 

इस मामले में मुजफ्फरनगर प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं। वीडियो में देखा जा सकता है छात्र खड़ा है, तभी दो बच्चे अपनी सीट से उठकर आते हैं और शिक्षका के सामने ही उसे थप्पड़ मारते हैं। यह घटना कब की है, ये फिलहाल साफ नहीं है। वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।