1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नोएडा सेक्टर 142 में मकान की शटरिंग गिरी, मलबे में दबकर 2 लोगों की मौत, पुलिस ने ठेकेदार को पकड़ा

नोएडा सेक्टर 142 में मकान की शटरिंग गिरी, मलबे में दबकर 2 लोगों की मौत, पुलिस ने ठेकेदार को पकड़ा

मकान के मलबे में दबने से दो लोगों की मौत हो गई। रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य शुरू किया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।

Noida Collapse- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT नोएडा में मकान की सीलिंग गिरी

उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की शटरिंग गिरने से बड़ा हादसा हो गया। थाना सेक्टर-142 क्षेत्र में हुए हादसे में दो मजदूर नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद 2 सुपरवाइजर/ठेकेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। घटना के बाद निर्माणाधीन इमारत का वीडियो भी सामने आया है, जिसे अभी सिर्फ पिलर और मूल संरचना ही नजर आ रही हैं, लेकिन इस हादसे ने बिल्डिंग की मजबूती पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह नोएडा में मकान गिरने का पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई बार नोएडा में बड़े हादसे हो चुके हैं। कुछ दिन पहले ही यहां एक गड्ढे में एक युवक कार समेत गिर गया था। गिरने के बाद उसने समय रहते अपने पिता को फोन कर दिया था। रेस्क्यू टीमें भी समय रहते पहुंच गई थीं, लेकिन कोई उसे बचाने के लिए गड्ढे में नहीं उतरा। अंत में युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद काफी बवाल हुआ था।

150 मेंभी गिरा थी अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग

पिछले महीने नोएडा के सेक्टर 150 में भी ऐसा ही हादसा सामने आया था। यहां निर्माणाधीन इमारत गिर गई थी। इस हादसे में दो लोग घायल हुए थे, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, इलाज के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई थी। इससे पहले सेक्टर 142 में बेसमेंट खुदाई के दौरान मंदिर की दीवार गिर गई थी। नोएडा के सेक्टर 144 और ग्रेटर नोएडा से भी ऐसी घटनाएं सामने आई हैं। 

यह भी पढ़ें-

'किसी भी जाति का व्यक्ति बन सकता है संघ प्रमुख,' RSS शताब्दी समारोह में बोले मोहन भागवत

 

सना के प्यार में बिना वीजा पाकिस्तान पहुंचा अलीगढ़ का लड़का, चुपचाप बना मुसलमान; गलती से 'कछु नाय है रओ' बोला और पकड़ा गया