1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नोएडा सेक्टर 51 में मचा हड़कंप, कोठी में पंखे से लटका मिला लड़की का शव

नोएडा सेक्टर 51 में मचा हड़कंप, कोठी में पंखे से लटका मिला लड़की का शव

नोएडा सेक्टर 51 की एक कोठी में एक लड़की का शव पंखे से लटका हुआ मिला है। इस खबर के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है।

Noida Sector 51- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT लड़की का शव पंखे से लटका हुआ मिला

नोएडा: नोएडा सेक्टर 51 से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक कोठी में काम करने वाली लड़की का शव मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

क्या है पूरा मामला?

मामला सेक्टर 51 के थाना 49 क्षेत्र का है। लड़की, कोठी में काम करती थी। कोठी के टॉप फ्लोर पर उसका शव पंखे से लटका मिला है। परिजनों का आरोप है कि एक लड़का उसे परेशान करता था।

मृतका की मां और बहन भी इसी मकान में काम करती हैं। दोपहर 1.30 बजे मां अपना काम करके घर चली गई थीं। शाम 4 बजे के आसपास मृतका की बहन को मालिक ने बताया कि उसकी बहन ने आत्महत्या कर ली है, जिसके बाद मृतका की बहन ने घर जाकर घटना की जानकारी अपनी मां को दी।

पुलिस ने क्या बताया?

पुलिस ने बताया कि एक मकान में काम करने वाली लड़की के पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना प्राप्त हुई थी। वह मूल रूप से बिहार के कटिहार जिले की रहने वाली थी। घटना की सूचना मिलते ही थाना सेक्टर 49 पुलिस मौके पर पहुंची थी और मृतका के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। पुलिस अधिकारीगण व फॉरेंसिक टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है। मृतका के शव पर कोई जाहिरा चोट के निशान नहीं पाये गये हैं। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।

इससे पहले नोएडा सेक्टर-18 की मल्टी लेवल कार पार्किंग से कूदकर एक महिला ने आत्महत्या की थी।  नोएडा सेक्टर 18 एक बड़ा बाजार है, जहां काफी भीड़ भी होती है। यहां शॉपिंग करने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। इस घटना में जिस महिला की मौत हुई, उसकी पहचान सीतू तलवार के रूप में हुई थी और वह लंबे समय से डिप्रेशन में चल रही थी। वह पहले भी सुसाइड की कोशिश कर चुकी थी।

बता दें कि मेट्रो सिटीज में आए दिन सुसाइड की खबरें सामने आती हैं। अगर आप किसी ऐसे शख्स को जानते हैं, जो डिप्रेशन का शिकार है या फिर उसे सुसाइड के ख्याल आते हैं तो उसे फौरन किसी मनोचिकित्सक के पास जाने की सलाह दें।

ये भी पढ़ें-

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मां को चाकू मारने के बाद 5वीं मंजिल से कूद गया युवक, गिरने से मौत