1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. संदिग्ध हालात में छात्रा की मौत, अपने घर की छत से गिरी; जांच जारी

संदिग्ध हालात में छात्रा की मौत, अपने घर की छत से गिरी; जांच जारी

नोएडा के इलाहाबास गांव में एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरकर मौत हो गई। छात्रा एक स्कूल में पढ़ाई कर रही थी।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FILE (PTI) प्रतीकात्मक फोटो

उत्तर प्रदेश के नोएडा के थाना फेस-2 क्षेत्र के इलाहाबास गांव में सोमवार की रात 17 साल की एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अपने घर की छत से गिरी छात्रा 

थाना फेस-2 के प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी ने बताया कि इलाहाबास गांव की रहने वाली आरुषि (17) सोमवार रात अपने घर की छत पर थी। इसी दौरान वह अचानक नीचे गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, आरुषि एक स्कूल में पढ़ाई कर रही थी। इस घटना से उसके परिवार में मातम का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फंदे से लटका मिला नन का शव

एक अन्य खबर में, केरल के कोल्लम शहर के एक कॉन्वेंट में 33 वर्षीय एक नन का शव फंदे से लटका हुआ मिला है। पुलिस को यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। यह घटना सोमवार शाम को सामने आई। तमिलनाडु की रहने वाली यह नन अपने कमरे में फंदे से लटकी हुई पाई गई। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कोल्लम पूर्व पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि नन के कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है। नोट में सिर्फ इतना लिखा है कि वह मनोवैज्ञानिक समस्याओं से जूझ रही थी। पुलिस ने इस मामले को अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है। (इनपुट- भाषा)

ये भी पढ़ें- 

अमेठी के कांग्रेस जिला अध्यक्ष के होटल में लगी आग, बड़ा हादसा होने से टला

जम्मू-कश्मीर के डोडा में इंटरनेट सेवा बहाल, हिंसक प्रदर्शन के बाद हुआ था बंद