1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अमेठी के कांग्रेस जिला अध्यक्ष के होटल में लगी आग, बड़ा हादसा होने से टला

अमेठी के कांग्रेस जिला अध्यक्ष के होटल में लगी आग, बड़ा हादसा होने से टला

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Sep 16, 2025 12:39 pm IST,  Updated : Sep 16, 2025 12:41 pm IST

अमेठी के कांग्रेस जिला अध्यक्ष के होटल में आग लग गई। 'नैना रिसॉर्ट्स' नामक होटल की तीसरी मंजिल पर बने एक स्टोर रूम में अचानक आग लग गई।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE (PTI)

उत्तर प्रदेश: अमेठी के कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल के जायस क्षेत्र में स्थित एक होटल में मंगलवार तड़के आग लग गई। पुलिस ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 3:30 बजे हुई। सिंघल के 'नैना रिसॉर्ट्स' नामक होटल की तीसरी मंजिल पर बने एक स्टोर रूम में अचानक आग लग गई। 

घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और होटल के कर्मचारियों के साथ मिलकर आग बुझाने का काम शुरू किया। कांग्रेस नेता प्रदीप सिंघल ने बताया कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि आग के सही कारणों का पता लगाने के लिए मामले की विस्तृत जांच जारी है।

कोलकाता के संतोषपुर स्टेशन पर लगी आग

एक अन्य खबर में, कोलकाता के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में संतोषपुर रेलवे स्टेशन पर बने अनधिकृत दुकानों में मंगलवार की सुबह आग लगने के कारण लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, आग सुबह 7.21 बजे लगी, जिससे सियालदह-बज बज लाइन पर सेवाएं प्रभावित हुईं। 

पूर्वी रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि आग ने कुछ दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया था, लेकिन उसे नियंत्रित कर लिया गया। इसके बाद ट्रेन सेवाएं सुबह करीब 9:30 बजे दोबारा बहाल होग गईं। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है और आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। (इनपुट- भाषा)

ये भी पढ़ें-

देहरादून में कुदरत का कहर, भारी बारिश में नेशनल हाइवे पर बना पुल टूटकर बहा; देखें VIDEO

VIDEO: बादल फटने से देहरादून में मची तबाही, JCB पर चढ़कर घटनास्थल पर पहुंचे CM धामी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।