1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. RTI डाल कर अस्पताल संचालक को परेशान कर रहा था हॉस्टल संचालक, नर्स ने सुपारी देकर मरवा दिया; 3 अरेस्ट

RTI डाल कर अस्पताल संचालक को परेशान कर रहा था हॉस्टल संचालक, नर्स ने सुपारी देकर मरवा दिया; 3 अरेस्ट

हॉस्टल संचालक मनोज शुक्ला हत्याकांड में पुलिस ने एक अस्पताल की नर्स समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि नर्स ने दो शूटरों को सुपारी देकर मनोज को मरवा दिया था।

पुलिस हिरासत में आरोपी- India TV Hindi
Image Source : REPORTER पुलिस हिरासत में आरोपी

यूपी के सीतापुर में हॉस्टल संचालक मनोज शुक्ला हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य साजिशकर्ता नर्स सहित दो सुपारी किलर्स को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। मनोज शुक्ला की 3 जुलाई की रात हत्या कर दी गई थी। इस हत्या को सुपारी देकर कराया गया था। पुलिस ने नर्स जय देवी सहित दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। हत्या कराए जाने को लेकर नर्स जय देवी ने 50 हजार रुपए सुपारी बाराबंकी के सुपारी किलर राजू और विनोद को दी थी। 

पुलिस ने सुपारी किलरों के पास से हत्या में प्रयुक्त दो लकड़ी के डंडे 12 हजार की नगदी, एक बाइक, दो मोबाइल सहित मृतक मनोज की फोटो बरामद की। यह सफलता महमूदाबाद कोतवाली और एसओजी टीम को मिली।

क्या है पूरा मामला

पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास मनोज शुक्ला एक बॉय हॉस्टल का संचालन करते थे। 3 जुलाई की रात मनोज हॉस्टल जाने की बात कह कर घर से निकले थे। देवराज मनोज के घर वापस न आने पर परिवार वालों ने मनोज की तलाश की। मनोज का खून से लथपथ शव झाड़ियों में पड़ा बरामद हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया था। इस सनसनीखेज हत्याकांड को लेकर पुलिस ने अपनी जांच शुरू की।

जांच के साथ पुलिस को मिले अहम सुराग

जांच के दौरान पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले और पुलिस ने नर्स जय देवी उर्फ जया को हिरासत में लिए और पूछताछ शुरू की। पहले तो जय देवी अंजाम बनी रही लेकिन जब पुलिस ने जब घटना से जुड़े कुछ साक्ष्यों को दिखाया तो जय देवी ने पूरी घटना से पर्दा हटाया और बताया कि वह बाराबंकी स्थित एक नर्सिंग होम में काम करती है। मृतक मनोज शुक्ला उसकी और अस्पताल संचालक के खिलाफ झूठी शिकायतें करके उन्हें परेशान कर रहा था। 

पुलिस ने दी ये जानकारी

इसी रंजिश के चलते उसने बाराबंकी के रहने वाले शूटर राजू और विनोद को 50 हजार रुपये की सुपारी दी। इसके बाद दोनों शूटरों ने हॉस्टल संचालक मनोज शुक्ला की लकड़ी के डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। इस हत्याकांड को लेकर नर्स जय देवी ने किलरो को पहले 30 हजार रुपए एडवांस में दिए बाकी के 20 हजार रुपये काम हो जाने के बाद देने को कहा। बताते है कि मनोज शुक्ला की हत्या करने के बाद सुपारी किलरो ने व्हाट्सएप के माध्यम से कॉल करके रुपए मांगे।

एएसपी आलोक सिंह ने बताया कि नर्स जय देवी से पूछताछ में पूरे षड्यंत्र का खुलासा हुआ। आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। शूटरों को सुपारी का हिस्सा पहले ही दे दिया गया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। आगे की जांच जारी है। 

रिपोर्ट- मोहित मिश्र

ये भी पढ़ेंः फतेहपुर में घरेलू हिंसा का खौफनाक रूप, चारपाई से बांधकर पति को करंट देने वाली पत्नी गिरफ्तार

घड़े से पानी पीने पर दलित मजदूर की बेरहमी से पिटाई, 12 दिन तक अस्पताल में रहा भर्ती; आरोपी बोला- "उसने बर्तन को अपवित्र किया"