1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गोरखनाथ मंदिर में CM योगी ने नवरात्रि के नवमी पर किया कन्या पूजन, कन्याओं के चरण पखारकर लिया आशीर्वाद

गोरखनाथ मंदिर में CM योगी ने नवरात्रि के नवमी पर किया कन्या पूजन, कन्याओं के चरण पखारकर लिया आशीर्वाद

सीएम योगी ने अपने हाथों से कन्याओं को प्रसाद भी परोसा। साथ ही उन्हें कन्याओं के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और उन्हें खास उपहार भी दिए।

सीएम योगी ने किया कन्या पूजन- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT सीएम योगी ने किया कन्या पूजन

गोरखपुर में शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में पारंपरिक विधि-विधान के साथ कन्या पूजन किया। गोरक्षपीठाधीश्वर के रूप में मुख्यमंत्री ने छोटी-छोटी कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप मानते हुए उनके चरण पखारे, माथे पर तिलक लगाया और विधिवत पूजन-अर्चन किया। इसके बाद कन्याओं को भोजन कराया गया और उन्हें उपहार भेंट किए गए। गोरक्षपीठ की परंपरा के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हर साल नवरात्र के अवसर पर कन्या पूजन में शामिल होते हैं। इस दौरान मंदिर परिसर में धार्मिक और आध्यात्मिक माहौल देखने को मिला।

परंपरागत तरीके से किया कन्या पूजन

गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में शारदीय नवरात्र के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परंपरागत तरीके से कन्या पूजन किया। नवरात्र के अवसर पर आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में मुख्यमंत्री ने कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप मानकर उनकी पूजा-अर्चना की।

कन्याओं के चरण पखारकर लिया आशीर्वाद

कन्या पूजन की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्याओं के चरण पखारकर की। इसके बाद उन्होंने कन्याओं के माथे पर तिलक लगाया और विधि-विधान से पूजन किया। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्र में कन्या पूजन को शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा के प्रति श्रद्धा, सम्मान और समर्पण का प्रतीक माना जाता है।

कन्याओं को भेंट किए उहार

पूजन के बाद मुख्यमंत्री ने कन्याओं को भोजन कराया। भोजन के उपरांत उन्हें उपहार भी भेंट किए गए। गोरक्षपीठ की परंपरा के अनुसार, नवरात्र के दौरान कन्या पूजन का विशेष महत्व है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रत्येक साल इस परंपरा में शामिल होकर मां भगवती की आराधना करते हैं।

गोरखनाथ मंदिर में आयोजित इस अनुष्ठान के जरिए धार्मिक आस्था, भारतीय संस्कृति और नारी शक्ति के सम्मान का संदेश दिया गया। नवरात्र के इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर में भक्ति और श्रद्धा का वातावरण देखने को मिला।

यूपी में हर्षोल्लास और भक्तिमय माहौल

शारदीय नवरात्रि की नवमी के अवसर पर यूपी में हर्षोल्लास और भक्तिमय माहौल देखने को मिल रहा है। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। मां दुर्गा के दर्शन-पूजन के लिए भक्त लंबी कतारों में खड़े हैं। इस पावन अवसर पर घरों और मंदिरों में विधि-विधान से मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की जा रही है।

राज श्रीवास्तव की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: 

जिस कन्नौज से अखिलेश यादव हैं सांसद, सपा ने वहां की पूरी कार्यकारिणी भंग की, PDA सम्मेलन में दिखी थी कम भीड़