A
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. फाफामऊ कोल्ड स्टोरेज हादसे का VIDEO आया सामने, भराभराकर गिर गई छत; 5 मजदूरों की हुई थी मौत

फाफामऊ कोल्ड स्टोरेज हादसे का VIDEO आया सामने, भराभराकर गिर गई छत; 5 मजदूरों की हुई थी मौत

प्रयागराज के फाफामऊ में एक कोल्ड स्टोरेज गिरने से इसमें पांच मजदूरों की मौत हो गई। हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ तौर पर लापरवाही नजर आ रही है।

कोल्ड स्टोरेज की छत गिरने का वीडियो आया सामने।- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT कोल्ड स्टोरेज की छत गिरने का वीडियो आया सामने।

प्रयागराज: शहर के फाफामऊ इलाके में सोमवार की शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां चंदापुर में सपा नेता अंसार अहमद के कोल्ड स्टोरेज जमीनदोज हो गया। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो वहां मौजूद लोगों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया है। इस वीडियो में कोल्ड स्टोरेज को गिरते हुए देखा जा सकता है। वहीं वीडियो को देखने के साफ पता चलता है कि कोल्ड स्टोरेज में काम करने वाले मजदूरों की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा था। 

हादसे का वीडियो आया सामने

वीडियो में देखा जा सकता है कि पूरा कोल्ड स्टोरेज जमीन से खम्बे पर टिकाया गया था। यहां तक की सपोर्ट के लिए आरसीसी की कोई बीम भी नहीं डाली गई थी। इसके बावजूद हजारों टन का ट्रक इसी खम्बे पर टिके कोल्ड स्टोरेज मे खड़ा होता था। इस वीडियो के सामने आने से साफ है कि मानक का खुलकर उल्लंघन किया गया है। बता दें कि अंसार अहमद मुलायम सिंह यादव की सरकार मे मंत्री रहे हैं और अतीक अहमद के करीबियों में गिने जाते हैं।

छत गिरने से फट गया था टैंक

बता दें कि यहां चंदापुर में सोमवार की शाम कोल्ड स्टोरेड की छत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। छत गिरने की वजह से अंदर अमोनिया गैस से भरा एक टैंक फट गया, जिससे अमोनिया गैस का रिसाव होने लगा। वहीं छत गिरने की वजह से मजदूर इसके नीचे फंस गए। जब तक रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया जाता, तबतक अमोनिया गैस ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया था। अमोनिया गैस की चपेट में आने से यहां काम कर रहे पांच मजदूरों की मौत हो गई है।

अमोनिया गैस के रिसाव से गई जान

जानकारी के मुताबिक 16 लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया है। सूचना मिलते ही मौके पर फाफामऊ थाना पुलिस, फायर ब्रिगेड के साथ पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। जानकारी के मुताबिक कोल्ड स्टोरेज में आलू रखे जा रहे थे। फिलहाल पुलिस का कहना है कि हादसा किन कारणों की वजह से हुआ है, इसकी जांच की जा रही है। मामले में उचित वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। 

यह भी पढ़ें-

Good News! भारत पहुंचने वाली है एलपीजी की बड़ी खेप, दो टैंकरों ने होर्मुज स्ट्रेट को क्रॉस किया