1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 'शंकराचार्य पर मुकदमे की जांच यूपी से बाहर हो', अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में आए प्रकाशानंद महाराज-VIDEO

'शंकराचार्य पर मुकदमे की जांच यूपी से बाहर हो', अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में आए प्रकाशानंद महाराज-VIDEO

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में FIR दर्ज की गई है। अविमुक्तेश्वरानंद पर नाबालिग समेत दो व्यक्तियों के साथ दुष्कर्म करने के आरोप लगाए गए हैं। इसी को लेकर अब अन्य अखाड़े के बाकी साधु-महात्माओं की बयानबाजी तेज हो गई है।

Maha Mandaleshwar Swami Prakashanand Maharaj - India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT आवाहन अखाड़े के महा मण्डलेश्वर स्वामी प्रकाशानंद महाराज

आवाहन अखाड़े के महा मण्डलेश्वर स्वामी प्रकाशानंद महाराज शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में खुल कर आ गए हैं। उनका कहना है की इस मामले की जांच किसी ऐसे राज्य में कराई जाए, जहां सरकार बीजेपी की न हो। क्योंकि यूपी पुलिस इस मामले की निष्पक्ष जांच करेगी ये लगता नहीं है। 

आशुतोष महाराज पर भी खड़े किए सवाल

स्वामी प्रकाशानंद महाराज ने मुकदमा दर्ज कराने वाले आशुतोष महाराज पर भी सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा की संत सत्ता के साथ नहीं सच के साथ खड़ा रहता है। माना जा रहा है कि उनके इस बयान के बाद से बाकी साधु-महात्मा भी अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में बयान दे सकते है।

पूछताछ के लिए वाराणसी पहुंची पुलिस

वहीं, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर मुकदमा दर्ज होने के बाद मामले की जांच तेज कर दी गई है। सूत्रों के मुताबिक, झूंसी थाना प्रभारी महेश मिश्रा पूछताछ के लिए वाराणसी पहुंचे हैं। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, उनके शिष्य और अन्य संबंधित लोगों से मामले में विस्तृत पूछताछ की जाएगी।

अविमुक्तेश्वरानंद और मुकुंदानंद के खिलाफ FIR

प्रयागराज में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य मुकुंदानंद ब्रह्मचारी के खिलाफ पिछले एक साल में एक नाबालिग समेत दो व्यक्तियों के यौन शोषण के आरोपों को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह प्राथमिकी शनिवार देर रात दर्ज की गई। इससे पहले प्रयागराज की पॉक्सो अदालत ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए थे। 

POCSO समेत कई धाराओं में केस दर्ज

जगद्‌गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने स्वामी विमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। अधिकारियों के अनुसार, बाल यौन अपराध संरक्षण (पॉक्सो) कानून और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और मुकुंदानंद के अलावा दो-तीन अज्ञात लोगों पर भी मुकदमा दर्ज किया गया है।