A
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रयागराज: पैसों के लिए युवक को फोन करके मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहा था दारोगा, DCP ने किया निलंबित

प्रयागराज: पैसों के लिए युवक को फोन करके मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहा था दारोगा, DCP ने किया निलंबित

प्रयागराज में एक दारोगा, एक युवक को फोन पर धमकी दे रहा था और पैसों को जल्द पहुंचाने के लिए कह रहा था। लेकिन ऑडियो वायरल होने के बाद दारोगा के ऊपर सख्त एक्शन लिया गया।

थाना खीरी- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT थाना खीरी

प्रयागराज: यूपी के प्रयागराज से एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां एक दारोगा एक युवक को फोन करके पैसों की मांग कर रहा था और धमका रहा था लेकिन दारोगा का ऑडियो वायरल हो गया। इसके बाद दारोगा के खिलाफ सख्त एक्शन लिया गया और उसे निलंबित कर दिया गया।

क्या है पूरा मामला?

प्रयागराज के खीरी थाने के दारोगा विशाल चक्रवर्ती मौर्या को DCP विवेक चंद्र यादव ने निलंबित कर दिया है। दारोगा का एक ऑडियो सामने आया था, जिसमें वो फोन पर युवक को मुकदमे में धमकाकर पैसा मांग रहा था। युवक ने बातचीत को अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया और DCP से शिकायत कर दी। इसके बाद ये सख्त एक्शन लिया गया।

दरअसल, यह मामला कुछ दिन पहले का है जब खीरी गांव मे फायरिंग हुई थी। पुलिस इस मामले में फायरिंग करने वालों की तलाश में लगी थी। पुलिस  CCTV से बदमाशों की पहचान कर रही थी तभी थाने के दरोगा ने उगाही की सोची और गांव के एक युवक क़ो फोन लगा कर कहा की मैनेज कर लो तो थानेदार नाम नही डालेंगे। पैसा दिए रहोगे तो हम उनसे कह के हटवा देंगे। इसपर युवक कहता है कि हमारा नाम क्यों डाल देंगे मुकदमे में,  तब दरोगा कहता है कि अरे यार मैनेज करना पड़ता है। नहीं तो बेमतलब नाम आ जायेगा। फिर युवक शाम क़ो देने या ऑन लाइन पेमेंट की बात कहता है।

इसके बाद पीड़ित युवक ने इसकी शिकायत उच्च अधिकारियो से की। DCP विवेक चंद्र यादव ने मामले की जांच ACP कौनधियारा अब्दुल सलाम क़ो सौपी । जांच में दरोगा पर आरोप सही साबित हुए जिस पर DCP विवेक यादव ने दरोगा विशाल चक्रवर्ती मौर्या क़ो सस्पेंड कर दिया है।