1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हनुमान मंदिर में दर्शन के लिए आए युवक की पुलिसकर्मियों ने की पिटाई, वीडियो वायरल

हनुमान मंदिर में दर्शन के लिए आए युवक की पुलिसकर्मियों ने की पिटाई, वीडियो वायरल

प्रयागराज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी एक शख्श को पीटते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो पर अब DCP सिटी जोन का स्पष्टीकरण भी आया है।

Prayagraj- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT युवक को पीटते पुलिसकर्मी

प्रयागराज के संगम क्षेत्र स्थित बड़े हनुमान मंदिर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब दर्शन करने पहुंचे एक युवक और पुलिसकर्मियों के बीच विवाद हो गया। ये विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कई पुलिसकर्मी युवक को घेरकर पीटते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। करीब 9 सेकेंड के वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि मंदिर परिसर में मौजूद पुलिसकर्मी एक युवक के साथ हाथापाई कर रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि युवक अपनी बहन के साथ बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन के लिए आया था और बैरिकेडिंग के आगे जाने की कोशिश कर रहा था।

कई पुलिसवालों ने मिलकर युवक को पीटा

ऐसा बताया जा रहा है कि मंदिर में जाने की लाइन लम्बी थी, तो युवक पुलिस की बैरिकेट हटा कर आगे बढ़ने लगा इस दौरान पुलिस ने जब उसको रोका तो उसने पहले तो खुद को स्टॉफ बताया लेकिन आई कार्ड दिखाने को जब पुलिसकर्मियों ने कहा तो वो सिपाहियों से उलझ गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ा और फिर धक्का-मुक्की के बाद मारपीट की नौबत आ गई। वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कई पुलिसकर्मी युवक को बुरी तरह पीटते नजर आ रहे हैं। वीडियो के अंत में एक महिला पुलसकर्मियों को रोकती भी दिख रही है, जो शायद युवक की बहन बताई जा रही है। 

वीडियो वायरल होने के बाद लोग पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि पुलिसकर्मियों ने युवक के साथ जरूरत से ज्यादा सख्ती की, जबकि कुछ लोग इसे कानून-व्यवस्था बनाए रखने की कार्रवाई बता रहे हैं।पुलिस का कहना है कि युवक मंदिर परिसर में लगी बैरिकेडिंग हटाकर अंदर जाने की कोशिश कर रहा था। जब उसे रोका गया तो उसने विरोध किया, जिसके बाद स्थिति बिगड़ गई और हाथापाई शुरू हो गई।

DCP सिटी जोन ने जारी किया स्पष्टीकरण 

सोशल मीडिया पर मामले को बढ़ता देख DCP सिटी जोन की ओर से स्पष्टीकरण जारी किया गया है। DCP मनीष कुमार शांडिल्य ने वायरल वीडियो और पूरे घटनाक्रम की जांच के आदेश दे दिए हैं। पुलिस प्रशासन का कहना है कि जांच में यदि किसी पुलिसकर्मी की भूमिका गलत पाई जाती है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सोशल मीडिया पर यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग घटना को लेकर अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें:

अब यूपी के सभी मेडिकल मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में बनेगी ‘धर्मांतरण रोकथाम सेल’, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का सख्त आदेश

यूपी: बहू की बात से गुस्साए ससुर ने उसे लाठी से पीट-पीटकर मार डाला, मच गया हड़कंप