1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रयागराज: होटल विट्ठल के कमरा नंबर-106 में लटकता मिला Dy CMO का शव, हत्या या सुसाइड?

प्रयागराज: होटल विट्ठल के कमरा नंबर-106 में लटकता मिला Dy CMO का शव, हत्या या सुसाइड?

यूपी के प्रयागराज में होटल के एक कमरे में सीएमओ डॉक्टर सुनील कुमार का शव फंदे से लटकता मिला है। पुलिस हत्या या आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है।

prayagraj crime- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO प्रयागराज के होटल में लटकता मिला सीएमओ का शव

प्रयागराज: यूपी के डिप्टी CMO डॉक्टर सुनील कुमार सिंह का शव प्रयागराज के होटल विट्ठल के कमरा नंबर 106 में मिला है। जानकारी के मुताबिक डिप्टी सीएमओ सुनील कुमार का शव होटल के कमरे में फांसी के फंदे से लटकता मिला है। कहा जा रहा है कि वो अपने पारिवारिक कलह से परेशान थे। हालांकि पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि सुनील कुमार बनारस के रहने वाले थे और कुछ दिनों से काफी परेशान चल रहे थे। 

घटना प्रयागराज के सिविल लाइंस की है, जहां होटल विट्ठल स्थित है। इसी होटल के कमरा नंबर-106 में सुनील कुमार का शव मिला है। मृतक डॉक्टर सुनील कुमार सिंह संचारी रोग के नोडल अधिकारी नियुक्त थे। होटल की तरफ से सुनील कुमार का शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची है और जांच में जुट गई है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।