1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नवरात्रि पर वेज की जगह भेजी नॉनवेज बिरयानी, रेस्टोरेंट पर जानबूझकर ऐसा करने का आरोप; देखें Video

नवरात्रि पर वेज की जगह भेजी नॉनवेज बिरयानी, रेस्टोरेंट पर जानबूझकर ऐसा करने का आरोप; देखें Video

ग्रेटर नोएडा में एक महिला ने नवरात्रि पर वेज बिरयानी ऑर्डर की। हालांकि उसे वेज की जगह नॉनवेज बिरयानी मिली। इस घटना के बाद महिला ने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है।

वेज की जगह रेस्टोरेंट ने भेज दी नॉनवेज बिरयानी।- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV वेज की जगह रेस्टोरेंट ने भेज दी नॉनवेज बिरयानी।

गौतम बुद्ध नगर: शहर के ग्रेटर नोएडा इलाके में एक महिला को ऑनलाइन बिरयानी मंगवाना महंगा पड़ गया। दरसअल, महिला ने ऑनलाइन फूड डिलीवरी एप से खाना ऑर्डर करते हुए वेज बिरयानी मंगाई थी। हालांकि रेस्टोरेंट ने वेज की जगह नॉनवेज बिरयानी भेज दी। खाना रिसीव करने के बाद महिला ने इसमें से उस बिरयानी को थोड़ा सा खा भी लिया। इसके बाद उसे पता चला कि यह नॉनवेज बिरयानी है। इसके बाद महिला ने इस पूरे प्रकरण का एक वीडियो बना लिया और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने तत्काल प्रभाव से होटल संचालक को गिरफ्तार कर लिया।

नवरात्रि पर भेजी नॉनवेज बिरयानी

पूरा मामला ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अरिहंत गार्डन सोसाइटी का बताया जा रहा है। यहां रहने वाली छाया शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया। वीडियो में उसने बताया कि नवरात्रि में उसने वेज बिरयानी ऑर्डर की थी, जो लखनवी कबाब पराठा रेस्टोरेंट से ऑर्डर की गई थी। बिरयानी पैक होकर आ गई और उसने थोड़ी बिरयानी को खा लिया, तब उसे पता चला कि वह वेज नहीं नॉनवेज बिरयानी थी। उसमें नॉनवेज के पीस भी निकले। छाया शर्मा ने इसका वीडियो बना लिया और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 

महिला ने वीडियो में सुनाई आपबीती

पीड़ित महिला ने वीडियो में पूरी घटना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। महिला ने आरोप लगाया कि रेस्टोरेंट ने जानबूझकर ऐसा कृत्य किया है। वीडियो में महिला ने रोते हुए कार्रवाई की मांग की। वहीं वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही बिसरख पुलिस इसका संज्ञान लिया। पुलिस ने तत्काल प्रभाव से आरोपी होटल संचालक को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले पर डीसीपी शक्ति अवस्थी ने बताया कि महिला के द्वारा एक वीडियो वायरल किया गया था। इस वीडियो में बताया गया कि वेज की जगह उसे नॉनवेज खाना भेजा गया। इस मामले में तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की गई है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। (इनपुट- राहुल ठाकुर)

यह भी पढ़ें-

एक्स्ट्रा क्लास के नाम पर बैडमिंटन कोच ने नाबालिग का किया रेप, फोन में मिली कई लड़कियों की अश्लील तस्वीरें

'आरक्षण पर 50% की लिमिट की फर्जी बाधा को ध्वस्त करेंगे', बिहार में राहुल गांधी का ऐलान