1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. एक्स्ट्रा क्लास के नाम पर बैडमिंटन कोच ने नाबालिग का किया रेप, फोन में मिली कई लड़कियों की अश्लील तस्वीरें

एक्स्ट्रा क्लास के नाम पर बैडमिंटन कोच ने नाबालिग का किया रेप, फोन में मिली कई लड़कियों की अश्लील तस्वीरें

 Edited By: Amar Deep
 Published : Apr 07, 2025 03:41 pm IST,  Updated : Apr 07, 2025 03:41 pm IST

बेंगलुरु में पुलिस ने एक नाबालिग का दुष्कर्म करने के मामले में बैडमिंटन कोच को गिरफ्तार किया है। बैडमिंटन कोच ने एक्स्ट्रा क्लास के नाम पर उसके साथ कई बार यौन उत्पीड़न किया।

बैडमिंटन कोच ने नाबालिग का किया रेप।- India TV Hindi
बैडमिंटन कोच ने नाबालिग का किया रेप। Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

बेंगलुरु: कर्नाटक के बेंगलुरु में एक बैडमिंटन कोच पर 16 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने बैडमिंटन कोच को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता आरोपी से बैडमिंटन का प्रशिक्षण ले रही थी। पुलिस ने बताया कि मामला तब प्रकाश में आया जब लड़की की दादी को पता चला कि नाबालिग ने अपनी दादी के फोन से अपनी कुछ नग्न तस्वीरें किसी अज्ञात नंबर पर भेजी हैं। इसके बाद उसकी दादी ने तुरंत किशोरी के माता-पिता को इसकी जानकारी दी। 

एक्स्ट्रा क्लास के नाम पर कई बार किया रेप

पुलिस ने बताया कि जब किशोरी की मां ने उससे पूछताछ की तब पीड़िता ने बताया कि कोच ने उसे अतिरिक्त प्रशिक्षण सत्र मुहैया कराने के नाम पर कई बार उसका यौन शोषण किया। कोच ने उसे इस बारे में किसी को न बताने की धमकी भी दी। पुलिस के अनुसार, पीड़िता की मां ने अपनी शिकायत में कहा कि उनकी बेटी ने दो साल पहले यहां एक 'स्पोर्ट्स सेंटर' में बैडमिंटन कोचिंग के लिए दाखिला लिया था। कोच ने कथित तौर पर कई मौकों पर उसका यौन शोषण और उत्पीड़न किया। वह उसे अपने घर भी ले गया, जहां उसने उसका यौन शोषण किया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि कक्षा 10वीं की परीक्षा देने के बाद किशोरी अपनी दादी के घर चली गई और 30 मार्च को उसने कोच के आग्रह पर अपनी दादी के मोबाइल फोन से अपनी नग्न तस्वीरें कोच को भेजी। 

पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर तमिलनाडु निवासी कोच के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके बाद उसे गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कबूल किया कि उसने कई मौकों पर पीड़िता का यौन शोषण किया था। उसने पीड़िता की नग्न तस्वीरें भी ली थीं, जो उसके फोन में पाई गईं। अधिकारी ने बताया कि उसके फोन में अन्य लड़कियों की नग्न तस्वीरें भी पाई गईं। (इनपुट- पीटीआई)

यह भी पढ़ें -

दिल्ली में लड़के ने लड़की पर किए चाकू से ताबड़तोड़ कई वार, बाद में खुद को भी घोंपा; हालत गंभीर

आपसी रंजिश में पूर्व प्रधान के बेटे की गोली मारकर हत्या, इलाज के दौरान हुई मौत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।