A
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 'दंगा करने वाले दंगाइयों की नसबंदी कर देनी चाहिए', बरेली में बोलीं साध्वी प्राची

'दंगा करने वाले दंगाइयों की नसबंदी कर देनी चाहिए', बरेली में बोलीं साध्वी प्राची

साध्वी प्राची ने कहा कि मौलाना मस्जिद में बैठकर दंगे कराते हैं। ऐसे दंगाइयों की नसबंदी की जानी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने मौलाना तौकीर के घर पर बुलडोजर चलाने की बात कही।

sadhvi prachi- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT साध्वी प्राची

बरेली में साध्वी प्राची ने कहा कि दंगा करने वाले दंगाइयों की नसबंदी कर दी जानी चाहिए। मौलाना तौकीर पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि मौलाना तौकीर बरेली दंगे का मास्टरमाइंड है। इसकी अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चलना चाहिए। मुरादाबाद में मौलाना ने एक 13 साल की बच्ची से कुमारिया सर्टिफिकेट मांगा है। यह बहुत अफसोस की बात है, बहुत दुखद घटना है। 

साध्वी ने कहा कि दूसरी बात मुझे यह पता चली है कि वहां पर विदेशी फंडिंग है। विदेशी फंडिंग हो रही है, सरकार को मदरसे की जांच करनी चाहिए। खासकर ऐसे मदरसे की जहां पर इस तरह से हरकतें हो रही हैं। कहीं यह फंडिंग आतंकी घटना को अंजाम देने के लिए तो नहीं हो रही। सरकार को बड़ी ही संजीदगी की के साथ जांच करनी चाहिए। पुलिस फोर्स पर पत्थर बाजी किसने की? किसने पेट्रोल बम तुम्हारे घरों से निकाले? किसके निकाले पत्थर तुम्हारी छतों से मिले? शहाबुद्दीन औकात में आ जाओ। बहुत तुम लोग खराब कर रहे हो। 

दंगाइयों की नसबंदी होनी चाहिए

साध्वी प्राची ने कहा, "मैं कह रही हूं जो नमाज अदा करने के बाद मस्जिदों से निकलते हैं और पुलिस पर हिंदुस्तान की फोर्स पर पत्थर बाजी करके पुलिस प्रशासन को टारगेट करके जानलेवा हमला जान लेने का काम करते हैं, मैं उनके लिए कह रही हूं। एक बड़ी साजिश के तहत नाबालिग बच्चों को आगे करके उनसे यह हमला कराया गया। यह मौलाना हमला कराते हैं मस्जिदों में बैठकर। नाबालिग बच्चों से हमला कराते हो। पुलिस प्रशासन और फोर्स पर इसलिए कहना पड़ रहा है उन दंगाइयों की नसबंदी तुरंत होनी चाहिए देश का कूड़ा-कचरा खत्म होना चाहिए, देश में तभी सुख शांति होगी।"

मौलाना तौकीर की संपत्ति पर बुलडोजर चलना चाहिए

मौलाना तौकीर को बरेली पुलिस मास्टरमाइंड अब मान रही है। मैं तो पिछले 5 साल से कह रही हूं दंगों का मास्टरमाइंड मौलाना तौकीर है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आजम खान था बरेली में तौकीर रजा। प्रशासन ने गिरफ्तार किया बहुत अच्छा कदम उठाया उसकी जो अवैध संपत्ति है उस पर बुलडोजर चलना चाहिए। समाजवादी पार्टी बहुत लोगों को स्टार प्रचारक बनाती है, लेकिन वहां कुछ होने वाला नहीं है थोड़े दिन इंतजार कर लीजिए। 

चुनाव में बुर्का पर प्रतिबंध जरूरी

मैं चुनाव आयोग का धन्यवाद करती हूं कि चुनाव आयोग ने बिहार में बुर्का पर प्रतिबंध लगाने की बात कही है। यह बहुत जरूरी है जहां-जहां चुनाव हो बुर्का पर प्रतिबंध होना चाहिए। उनके जो आधार कार्ड है उनकी शक्ल सूरत मिलनी चाहिए उत्तर प्रदेश में एक केस आया है मुजफ्फरनगर में एक लड़का पकड़ा गया था पिछले चुनाव में। वह बुर्का पहनकर वोटिंग कर रहा था पकड़ा गया था। यह प्रूफ है इस पर बैन होना चाहिए।

(बरेली से विकास साहनी की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

ट्रेन से प्लेटफार्म पर गिरा शख्स, बचाने के लिए कूद गईं दो बेटियां; सामने आया CCTV

VIDEO: लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर आग की लपटों में घिरी डबल डेकर एसी स्लीपर बस, 39 यात्री थे सवार