A
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सहारनपुर-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस का बदला टाइम टेबल, रेलवे ने जारी किया नया शेड्यूल

सहारनपुर-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस का बदला टाइम टेबल, रेलवे ने जारी किया नया शेड्यूल

सहारनपुर-लखनऊ के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के शेड्यूल में बड़ा बदलाव किया गया है। रेलवे ने ट्रेन के समय में संशोधन करते हुए नया शेड्यूल जारी कर दिया है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FILE (PTI) प्रतीकात्मक फोटो

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर और लखनऊ के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को लेकर अपडेट है। सहारनपुर-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस के शेड्यूल में बड़ा बदलाव किया गया है। रेलवे ने ट्रेन के समय में संशोधन करते हुए नया शेड्यूल जारी कर दिया है। यह बदलाव सहारनपुर के यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किया गया है। यह नया शेड्यूल 9 दिसंबर से लागू होगा।

यात्रियों के लिए नया शेड्यूल

रेलवे ने सहारनपुर और गोमतीनगर (लखनऊ) दोनों ओर के यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी को ध्यान में रखते हुए समय में संशोधन किया है। इस बदलाव से यात्रियों को दिन के समय यात्रा पूरी करने और अपने गंतव्य तक पहुंचने में अधिक आसानी होगी।

अब ट्रेन का संचालन इस प्रकार होगा-

  • अब यह ट्रेन सहारनपुर से सुबह के समय रवाना होगी।
  • गोमतीनगर (लखनऊ) से यह ट्रेन दोपहर के समय रवाना होगी।

Image Source : Reporterसहारनपुर-लखनऊ वंदे भारत का नया शेड्यूल जारी

डालीगंज में नया स्टॉपेज

शेड्यूल में बदलाव के साथ ही, इस वंदे भारत एक्सप्रेस को एक नया स्टॉपेज भी दिया गया है। अब यह ट्रेन डालीगंज स्टेशन पर भी रुकेगी, जिससे लखनऊ के एक और महत्वपूर्ण क्षेत्र के यात्रियों को इस सेवा का लाभ मिल सकेगा।

आपको बता दें कि सहारनपुर-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 नवंबर को हरी झंडी दिखाकर शुरू किया था। यह ट्रेन उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों के बीच कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए शुरू की गई थी। पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ने 15 फरवरी 2019 को नई दिल्ली से वाराणसी के बीच अपनी यात्रा शुरू की थी।

(रिपोर्ट- खालिद हसन)

ये भी पढ़ें-

पुतिन की अभेद्य सुरक्षा, यात्रा के दौरान रूसी राष्ट्रपति की कैसे की जाती है सिक्योरिटी?

एयरपोर्ट पर व्लादिमीर पुतिन का स्वागत करने के बाद PM मोदी का पहला बयान, जानिए क्या बोले