1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. एयरपोर्ट पर व्लादिमीर पुतिन का स्वागत करने के बाद PM मोदी का पहला बयान, जानिए क्या बोले

एयरपोर्ट पर व्लादिमीर पुतिन का स्वागत करने के बाद PM मोदी का पहला बयान, जानिए क्या बोले

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Dec 04, 2025 08:21 pm IST,  Updated : Dec 04, 2025 08:41 pm IST

रूसी राष्ट्रपति पुतिन का एयरपोर्ट पर स्वागत करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मेरे दोस्त, राष्ट्रपति पुतिन का भारत में स्वागत करके खुशी हुई।

एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का किया स्वागत- India TV Hindi
एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का किया स्वागत Image Source : REPORTER

नई दिल्ली: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपने दो दिवसीय राजकीय दौरे के लिए गुरुवार शाम भारत पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर पुतिन का गर्मजोशी से स्वागत करने के तुरंत बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने खास दोस्त के लिए एक स्वागत संदेश जारी किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर रूसी राष्ट्रपति का स्वागत करते हुए लिखा, "मेरे दोस्त, राष्ट्रपति पुतिन का भारत में स्वागत करके खुशी हुई। आज शाम और कल हमारी बातचीत का बेसब्री से इंतज़ार है। भारत-रूस की दोस्ती समय की कसौटी पर खरी उतरी है और इससे हमारे लोगों को बहुत लाभ हुआ है।"

रूस-यूक्रेन जंग के बाद पहला भारत दौरा

राष्ट्रपति पुतिन का विमान पालम एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। पीएम मोदी ने एयरपोर्ट पर पुतिन को गले लगाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद यह उनका पहला भारत दौरा है। उनके सम्मान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम एक प्राइवेट डिनर की मेजबानी भी करेंगे। माना जा रहा है कि इस दौरे में भारत और रूस के बीच कई अहम समझौते हो सकते हैं, जिसमें S-400 मिसाइल सिस्टम खरीद शामिल है। 

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इससे पहले 6 दिसंबर 2021 को भारत का दौरा किया था। रूस-यूक्रेन जंग के बाद पुतिन की यह पहली भारत यात्रा है। पुतिन का यह दौरा भारत और रूस के रणनीतिक संबंधों के 25 वर्ष पूरे होने के मौके पर है। 2000 में राष्ट्रपति पुतिन और भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी पर हस्ताक्षर कर इसकी शुरुआत की थी।

ये भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत