1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पुतिन की भारत यात्रा से पहले रूसी डांसरों का 'पंजाबी डांस' हुआ वायरल, देखें VIDEO

पुतिन की भारत यात्रा से पहले रूसी डांसरों का 'पंजाबी डांस' हुआ वायरल, देखें VIDEO

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Dec 04, 2025 05:17 pm IST,  Updated : Dec 04, 2025 05:26 pm IST

व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे से पहले रूसी नर्तकों का पंजाबी गाने पर डांस करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पुतिन का दो दिवसीय भारत दौरा- India TV Hindi
पुतिन का दो दिवसीय भारत दौरा Image Source : PTI/X (@RT_INDIA_NEWS)

नई दिल्ली: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन कुछ ही देर में भारत पहुंचेंगे। पुतिन का दो दिवसीय भारत दौरा दोनों देशों के लिहाज से बेहद ही अहम माना जा रहा है। पुतिन यहां पीएम मोदी के साथ 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन सहित कई प्रमुख वार्ताओं में शिरकत करेंगे।। इस हाई-प्रोफाइल यात्रा से ठीक पहले, भारतीय संगीत पर रूसी नर्तकों का डांस करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

"डिप्लोमेसी विद ए बीट"

रूस के सरकारी चैनल आरटीवी (RTV) ने इस वीडियो को शेयर किया है, जिसके कैप्शन में लिखा है, "डिप्लोमेसी विद ए बीट- पुतिन की यात्रा से पहले रूसियों ने देशी अंदाज में किया नृत्य।" इस वीडियो में कई पुरुष और महिला नर्तक, पंजाबी एमसी के लोकप्रिय गाने "मुंडियां तो बच के रही" पर डांस करते नजर आ रहे हैं।

आरटीवी ने अपनी पोस्ट में लिखा, "राष्ट्रपति पुतिन के कल पहुंचने से पहले, रूसी नर्तकों का भारतीय कोरियोग्राफी को परफेक्ट करने का यह वीडियो दोनों राष्ट्रों द्वारा साझा किए गए जीवंत सांस्कृतिक बंधन को प्रदर्शित करता है।"

रूसी राष्ट्रपति का भारत दौरा

राष्ट्रपति पुतिन आज यानी गुरुवार शाम को 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए भारत पहुंचेंगे। 2022 में यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा है। उनकी पिछली यात्रा दिसंबर 2021 में हुई थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर उनकी दो दिवसीय राजकीय यात्रा का कार्यक्रम इस प्रकार है-

  • शुक्रवार (5 दिसंबर): यात्रा की शुरुआत राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत और तीनों सेनाओं के गार्ड ऑफ ऑनर से होगी।
  • इसके बाद, वह राजघाट जाकर महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
  • प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पुतिन हैदराबाद हाउस में प्रतिनिधिमंडलों के साथ उच्च-स्तरीय कूटनीतिक वार्ता करेंगे।

रक्षा और परमाणु सहयोग प्रमुख एजेंडा

यात्रा से पहले, क्रेमलिन (रूसी राष्ट्रपति कार्यालय) ने पुष्टि की है कि रक्षा सहयोग चर्चा का एक प्रमुख बिंदु होगा। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि चर्चाओं में अतिरिक्त एस-400 लंबी दूरी की वायु रक्षा प्रणालियों की बिक्री शामिल हो सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि मॉस्को को उम्मीद है कि भारत रूस के पांचवीं पीढ़ी के स्टील्थ फाइटर Su-57 में अपनी संभावित रुचि पर चर्चा करेगा, जिसे उन्होंने "दुनिया का सबसे अच्छा विमान" बताया।

ये भी पढ़ें-

कितना है दिल्ली के उस प्रेसिडेंशियल सुइट का किराया, जहां रूसी राष्ट्रपति पुतिन ठहर रहे हैं? देखें तस्वीरें

व्लादिमीर पुतिन किस विमान से यात्रा करते हैं? मिसाइल हमला भी बेअसर, चलता-फिरता शाही महल है ये जहाज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत