A
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 'किस कास्ट के हो?', BHU में सपा नेता हिमांशु यादव ने जाति पूछकर मार दिया थप्पड़, पुलिस ने किया अरेस्ट

'किस कास्ट के हो?', BHU में सपा नेता हिमांशु यादव ने जाति पूछकर मार दिया थप्पड़, पुलिस ने किया अरेस्ट

BHU में ब्राह्मण छात्र को जाति पूछकर थप्पड़ मारने के आरोप में पुलिस ने समाजवादी पार्टी छात्र सभा के अध्यक्ष हिमांशु यादव को गिरफ्तार किया है। पीड़ित छात्र ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी थी।

आरोपी गिरफ्तार।- India TV Hindi
Image Source : HTTPS://WWW.BHU.AC.IN आरोपी गिरफ्तार।

देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में जाति पूछने के बाद एक छात्र की पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। यूपी के वाराणसी स्थित काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के छात्र की शिकायत पर पुलिस ने समाजवादी छात्र सभा की बीएचयू इकाई के अध्यक्ष को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। 

क्या है पूरा मामला?

छात्र प्रशांत मिश्रा ने आरोप लगाया कि वह बुधवार को वह अपनी कक्षा में था कि तभी हिमांशु यादव ने उससे उसकी जाति और पाठ्यक्रम के बारे में पूछने के बाद उसकी पिटाई कर दी। प्रशांत ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। 

प्रशांत मिश्रा ने कहा कि वह क्लास करने के लिए वह हिंदी डिपार्टमेंट गया, जहां हिमांशु यादव ने उसे रोककर पहले नाम पूछा और जाति पूछा। इसके बाद उसने भी हिमांशु से उसका नाम और कोर्स पूछा जिस पर हिमांशु ने सबके सामने उसे गाली देते हुए पीटने लगा। इस दौरान जाति सूचक गाली देते हुए हिमांशु यादव ने उसे जान से मारने की धमकी दी। यह पूरा घटनाक्रम विभाग में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड है।

पुलिस का बयान

मामले में भेलूपुर के सहायक पुलिस आयुक्त गौरव कुमार ने बताया कि इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने इस घटना की निंदा की। परिषद के इकाई अध्यक्ष पल्लव सुमन ने कहा कि लंबे समय से कुछ राजनीतिक दलों के असामाजिक तत्व अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए परिसर को अस्थिर करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "हमने विश्वविद्यालय प्रशासन से दोषी आपराधिक तत्वों को तत्काल चिन्हित कर उन पर कड़ी कानूनी और अनुशासनात्मक कार्यवाही करने की मांग की है।" 

यह भी पढ़ें-

'काजल की हत्या कर दी और शव को घोठे में छिपाया', युवती की जान लेने के बाद थाने पहुंचा हत्यारा, किया सरेंडर

लव मैरिज का खौफनाक अंत, पत्नी ने गला दबाकर ली पति की जान, 11 साल पहले धर्म की दीवार तोड़कर की थी शादी!