1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. राम मंदिर चढ़ावा मामले में यूपी विधानसभा में भारी हंगामा, वेल में आए सपा विधायक, MLA सचिन यादव पूरे सत्र के लिए सस्पेंड

राम मंदिर चढ़ावा मामले में यूपी विधानसभा में भारी हंगामा, वेल में आए सपा विधायक, MLA सचिन यादव पूरे सत्र के लिए सस्पेंड

राम मंदिर चढ़ावा चोरी और पेपर लीक मामले को लेकर सपा विधायकों ने विधानसभा में जोरदार हंगामा किया। नाराज स्पीकर ने सपा के एक विधायक को पूरे सत्र के लिए सस्पेंड कर दिया।

शिवपाल यादव के साथ प्रदर्शन रह रहे सपा विधायक- India TV Hindi
Image Source : PTI शिवपाल यादव के साथ प्रदर्शन रह रहे सपा विधायक

लखनऊः यूपी विधानसभा में मंगलवार समाजवादी पार्टी ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर जमकर हंगामा किया। सदन शुरू होने के पहले समाजवादी पार्टी विधायकों ने विधानसभा के मेन गेट पर प्रदर्शन किया। ग्यारह बजे जब सदन शुरू हुआ तो सपा विधायक वेल में आ गए। विधानसभा में सपा विधायक लगातार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वेल में पहुंचने वाले विधायक सचिन यादव को स्पीकर ने पूरे सत्र के लिए सस्पेंड कर दिया है। 

सपा ने की चढ़ावा चोरी पर चर्चा की मांग

सत्र की शुरुआत होते ही नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने सदन की सारी कार्यवाही रोककर राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले पर चर्चा कराने की मांग की। इसके बाद सपा के सदस्य विधानसभा अध्यक्ष के आसन के समक्ष पहुंचकर नारेबाजी करने लगे। सपा सदस्य ''चंदा चोर कहां मिलेंगे-भाजपा के दफ्तर में'' जैसे नारे लगा रहे थे। इस पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि यह मामला न तो तात्कालिक है और न ही ऐसी कोई स्थिति है, जिसके कारण सदन की कार्यवाही रोकने की आवश्यकता हो।

हंगामा कर रहे विधायकों पर भड़के स्पीकर महाना

''चंदा चोर गद्दी छोड़'' के नारे लगा रहे सपा विधायक लगातार वेल में हंगामा करते रहे तो स्पीकर सतीश महाना ने हंगामे के बीच कहा कि आप लोगों में किसी ने चंदा दिया हो तो रसीद लेकर आ जाओ। जरा देखें तो सही आपका कौन सा पैसा चोरी हुआ है। नारों के बीच सतीश महाना ने कहा कि जिस समय छद्मभेष को निकाल दिया जाएगा तो जो देश की संसद के बाहर मिला वो वहीं मिलेगा।

भारी हंगामे को देखकर स्पीकर ने सदन को दोपहर 12बज के बीस मिनट तक के लिए स्थगित कर दिया लेकिन विपक्ष के विधायक वेल में ही नारेबाज़ी करते रहे। दोपहर 12 बज कर बीस मिनट पर जब सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई तो विपक्ष का हंगामा जारी रहा।

अनुपूरक बजट पर विपक्ष ने साधा सरकार पर निशाना

हंगामे के बीच योगी सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने 59 हज़ार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया। सपा के सीनियर नेता और विधायक शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि यह कैसा बजट है? चंदे की चोरी, चढ़ावे की चोरी और बजट की चोरी देखिए। वे बजट का 30% से ज़्यादा खर्च नहीं कर पाए। यह बजट उनकी नाकामियों को छिपाने के लिए लाया गया है..."। वहीं, विधानसभा में विपक्ष के नेता और समाजवादी पार्टी के विधायक माता प्रसाद पांडे ने कहा कि सरकार चाहे तो बजट पेश करें, लेकिन हम राम मंदिर चंदे के बारे में बात करेंगे।"

ये भी पढ़ेंः 'अब मदरसों में होगी सिर्फ 12वीं तक की पढ़ाई, कालिम-फाजिल की नहीं मिलेगी डिग्री', योगी कैबिनेट में संशोधन का प्रस्ताव

राम मंदिर ट्रस्ट ने बैंक में रखे सोना-चांदी और बहुमूल्य वस्तुओं का किया निरीक्षण, नई SIT के आने से पहले प्रक्रिया तेज