A
Hindi News उत्तर प्रदेश बांके बिहारी मंदिर में सुरक्षाकर्मियों ने श्रद्धालुओं से की हाथापाई, खींचकर परिसर से किया बाहर; VIDEO आया सामने

बांके बिहारी मंदिर में सुरक्षाकर्मियों ने श्रद्धालुओं से की हाथापाई, खींचकर परिसर से किया बाहर; VIDEO आया सामने

बैरिकेडिंग के अंदर दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं को सुरक्षाकर्मियों ने रोका। इसी दौरान करीब आधा दर्शन होने के बाद श्रद्धालुओं के साथ अभद्रता और हाथापाई की गई।

बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं से बदसलूकी- India TV Hindi Image Source : REPORTER INPUT बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं से बदसलूकी

वृंदावन: विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर एक बार फिर सुर्खियों में है, लेकिन इस बार वजह भक्ति नहीं, बल्कि मंदिर के सुरक्षाकर्मियों का अभद्र व्यवहार है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सुरक्षाकर्मी और श्रद्धालुओं के बीच तीखी नोकझोंक और हाथापाई होती दिखाई दे रही है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, विवाद उस समय शुरू हुआ जब श्रद्धालु बैरिकेडिंग के अंदर से दर्शन के लिए आगे बढ़ रहे थे। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने श्रद्धालुओं को बीच में ही रोक दिया। जब श्रद्धालुओं ने विरोध किया, तो सुरक्षाकर्मियों ने उनके साथ अभद्रता और धक्का-मुक्की शुरू कर दी। आरोप है कि कुछ श्रद्धालुओं को जबरन खींचकर मंदिर परिसर से बाहर निकाल दिया गया।

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि घटना के समय मंदिर परिसर में पुलिस मौजूद थी, लेकिन बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी पूरे घटनाक्रम के दौरान मूकदर्शक बने रहे और उन्होंने बीच-बचाव करने की कोशिश नहीं की। बांके बिहारी मंदिर में यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार इस तरह की घटना सामने आई है।

रिटायर्ड सैन्य कैप्टन पर सेवायत का हमला

बीते दिनों बांके बिहारी मंदिर के पास एक सेवायत ने सेना के रिटायर्ड कैप्टन के सिर पर डंडे से हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया गया था। पुलिस ने आरोपी सेवायत को मौके से गिरफ्तार कर लिया था। गाजीपुर निवासी रिटायर्ड कैप्टन कुशेंद्र यादव (52) अपनी पत्नी और बच्चों के साथ 13 फरवरी को बांके बिहारी जी के दर्शन करने वृंदावन आए थे। जब वे राधावल्लभ मंदिर के पास से गुजर रहे थे, तब उन्होंने देखा कि मंदिर के एक सेवायत और एक अन्य युवक के बीच झगड़ा हो रहा है। कैप्टन कुशेंद्र ने हस्तक्षेप कर झगड़ा शांत करा दिया। लेकिन, यह प्रयास शयनभोग सेवायत मनोज गोस्वामी (60) को नागवार गुजरा। विवाद शांत होने के बजाय सेवायत उग्र हो गया और उसने अपने पास मौजूद बेंत से कैप्टन पर हमला कर दिया।

(रिपोर्ट- एम एस शर्मा)

ये भी पढ़ें-

विवाह समारोह के दौरान डीजे पर डांस करते जा रहे थे लोग, भीड़ में घुसी तेज रफ्तार कार ने 19 लोगों को रौंदा

उड़ान के दौरान विमान के शौचालय में बीड़ी जलाकर बैठ गया यात्री, मच गया हड़कंप