Monday, March 09, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उड़ान के दौरान विमान के शौचालय में बीड़ी जलाकर बैठ गया यात्री, मच गया हड़कंप

उड़ान के दौरान विमान के शौचालय में बीड़ी जलाकर बैठ गया यात्री, मच गया हड़कंप

Edited By: Subhash Kumar @ImSubhashojha Published : Mar 09, 2026 06:36 am IST, Updated : Mar 09, 2026 06:51 am IST

दिल्ली से गोवा जा रहे विमान में एक यात्री द्वारा शौचालय में बीड़ी पीने का मामला सामने आया है जिससे हर कोई हैरान है। आरोपी यात्री के खिलाफ पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया है। आइए जानते हैं इस पूरे मामले के बारे में।

delhi goa flight bidi passenger- India TV Hindi
Image Source : PEXELS/ANI सांकेतिक फोटो।

अक्सर उड़ान के दौरान विमान में विवाद की कई खबरें हमारे सामने आती रहती हैं। कई लोग विमान में उड़ान के वक्त ऐसी हरकतें करते हैं जिससे विमान में मौजूद अन्य यात्रियों की जान खतरे में पड़ जाती है। ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला दिल्ली से गोवा जा रही अकासा एयर की फ्लाइट में देखने को मिला है। जानकारी के मुताबिक, विमान के शौचालय में एक यात्री बीड़ी जलाकर पीने लगा जिससे हड़कंप मच गया। आरोपी यात्री ने विमान में मौजूद सभी लोगों की जान को खतरे में डाल दिया। मामले के सामने आने के बाद यात्री के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, विमान के शौचालय में बीड़ी पीने के आरोप में एक पैसेंजर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने रविवार को बताया है कि ये घटना शनिवार को हुई है। आरोपी की पहचान आशीष नाम के शख्स के रूप में की गई है जो कि दिल्ली से गोवा जाने वाली अकासा एयर की उड़ान क्यूपी-1625 में सफर कर रहा था। एयरलाइन ने अपनी शिकायत में कहा है कि आरोपी ने कथित तौर पर विमान के शौचालय में बीड़ी पी। उसके पास से एक लाइटर भी मिला है। इस कारण विमान और उसमें मौजूद यात्रियों की जान को खतरा हो सकता था।

पुलिस ने जानकारी दी है कि यात्री द्वारा विमान में बीड़ी जलाए जाने से सहयात्रियों और क्रू मेंबर्स की सुरक्षा खतरे में पड़ गई। आरोपी के खिलाफ मोपा एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है और घटना को लेकर आगे की जांच की जा रही है।

एयरलाइंस ने क्या बताया?

अकासा एयर की ओर से भी इस घटना के बारे में जानकारी दी गई है। विमानन कंपनी ने बताया है कि घटना के सामने आने के बाद क्रू मेंबर्स ने जरूरी प्रोटोकॉल के अनुसार काम किया। एयरलाइन ने बताया- "अकासा एयर की फ्लाइट क्यूपी-1625 में 7 मार्च को एक यात्री को विमान के शौचालय में धूम्रपान करते हुए पाया गया। क्रू मेंबर्स ने  सुरक्षा और नियामक प्रक्रियाओं और कानून के अनुरूप जरूरी प्रोटोकॉल का पालन किया और गोवा पहुंचने पर आरोपी को संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया।" (इनपुट: भाषा)

 

ये भी पढ़ें- 'एक रुपये में जूते' का ऑफर, कई जिलों से पहुंच गए लोग; पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज

बेंगलुरु में 2nd क्लास के छात्र को थप्पड़ मारना स्कूल की महिला टीचर को पड़ा महंगा, मामला दर्ज

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement