दशहरा को लेकर नोएडा में कई जगह रूट डायवर्जन, निकलने से पहले देख लें पूरी गाइडलाइन, इन रास्तों पर जानें से बचें
नोएडा में दशहरा और मूर्ति विसर्जन जैसे कई कार्यक्रमों को देखते हुए यातायात व्यवस्था की गाइडलाइन जारी की गई है। यातायात पुलिस ने कई मार्गों पर प्रतिबंध भी लगाए हैं।

गौतम बुद्ध नगर: नोएडा में कई जगहों पर दहशरा और रामलीला को देखते हुए कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे में नोएडा पुलिस के यातायात विभाग ने इन कार्यक्रमों को देखते हुए यातायात डायवर्जन की जानकारी दी है। एक विज्ञप्ति के अनुसार, 20 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से दशहरा समाप्त होने तक नोएडा स्टेडियम सेक्टर-21A और रामलीला मैदान सेक्टर 62 में विभिन्न कार्यक्रमों के चलते यातायात डायर्वजन और वाहनों के आवागमन को प्रतिबंधित किया जायेगा।
नोएडा स्टेडियम सेक्टर-21A पर डायवर्जन
- सेक्टर 12,22 और 56 से स्टेडियम की ओर स्टेडियम चौक तक वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
- सेक्टर 10 और 21 यू-टर्न से स्टेडियम की ओर सेक्टर 12,22,56 तिराहा तक वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
- सेक्टर 8,10,11,12 चौक से स्टेडियम चौक होकर मोदी मॉल चौक तक वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
- सेक्टर 31,25 चौक से सेक्टर 21,25 मोदी मॉल चौक होकर स्टेडियम चौक, सेक्टर 8,10,11,12 चौक तक वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
- मेट्रो अस्पताल चौक से सेक्टर 12,22 चौक होकर एडॉब/रिलाइन्स चौक तक वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
- कोस्ट गार्ड तिराहा सेक्टर 24 से एनटीपीसी अण्डरपास के ऊपर यू-टर्न लेकर सेक्टर 12,22 चौक तक तथा सेक्टर 32 की ओर से एनटीपीसी अण्डरपास के आरम्भ से सेक्टर 12,22 चौक तक वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
- सेक्टर 20,21,25,26 जलवायु विहार चौक से सेक्टर 21,25 मोदी मॉल चौक से एडॉब चौक तक वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
- सेक्टर 22,23,24 थाना सेक्टर 24 तिराहा से एडॉब/रिलाइन्स चौक, सेक्टर 21,25 मोदी मॉल चौक तक वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
यातायात का डायवर्जन
- रजनीगंधा चौक की ओर से सेक्टर 12,22,56 तिराहा की ओर होकर जाने वाला यातायात सेक्टर 10,21 यू-टर्न से जलवायु विहार चौक से निठारी होकर सेक्टर 31,25 चौक, एनटीपीसी, गिझौड होते हुए अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
- सेक्टर 12,22,56 तिराहा से स्टेडियम चौक की ओर जाने वाला यातायात सेक्टर 57 चौराहा, गिझौड चौक से सेक्टर 31,25 चौक होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
- सेक्टर 12,22,56 तिराहा से रजनीगंधा चौक की ओर जाने वाला यातायात सेक्टर 12,22,56 तिराहा से मेट्रो अस्पताल चौक, सेक्टर 8,10,11,12 चौक से हरौला/झुण्डपुरा चौक होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
- डीएम चौक व जलवायु विहार चौक से मोदी मॉल चौक, एडॉब/रिलाइन्स चौक की ओर जाने वाला यातायात जलवायु विहार चौक से निठारी, सेक्टर 31,25 चौक, एनटीपीसी, गिझौड चौक होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
- सेक्टर 54 चौकी तिराहा से एडॉब/रिलाइन्स चौक होकर जलवायु विहार चौक की ओर जाने वाला यातायात गिझौड चौक से सेक्टर 31,25 चौक, निठारी होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
स्टेडियम में वाहनों की पार्किंग व्यवस्था
- वीआईपी / वीवीआईपी वाहन- गेट न0 07 से एन्ट्री व एक्जिट।
- पासधारक वाहन- गेट नं. 03 से एन्ट्री व गेट नं. 04 से एक्जिट।
- सामान्य पार्किंग- एडोब कम्पनी के पास खाली ग्राउण्ड में।
सेक्टर-62 पर रामलीला की यातायात व्यवस्था
- सेक्टर-62 चौकी की ओर से वैल्यू बाजार, फोर्टिस की ओर जाने वाले वाहनों को प्रतिबन्धित किया जायेगा। यह वाहन सेक्टर 59 तिराहा (पूर्व में मामूरा चौक) होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।
- वैल्यू बाजार सेक्टर-62 तिराहा से सेक्टर-62 चौकी की ओर आने वाले वाहनों को प्रतिबन्धित किया जायेगा। यह वाहन सेक्टर 59 तिराहा (पूर्व में मामूरा चौक) होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।
- सीडेक सी-32 कम्पनी की ओर से पीएमओ की ओर आने वाले वाहनों को प्रतिबन्धित किया जायेगा। यह वाहन सेक्टर-62 पुलिस चौकी चौक होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।
- पीएमओ की ओर से सीडेक सी-32 कम्पनी की ओर आने वाले वाहनों को प्रतिबन्धित किया जायेगा। यह वाहन सेक्टर-62 पुलिस चौकी चौक होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।
महर्षि आश्रम रामलीला भंगेल की यातायात व्यवस्था
- ग्रेट एवेन्यू सोसायटी तिराहा से महर्षि आश्रम चौक की ओर जाने वाला यातायात प्रतिबन्धित किया जायेगा। उक्त यातायात ग्रेट एवेन्यू सोसायटी तिराहा से बायें टर्न कर सलारपुर / भंगेल एलिवेटिड मार्ग के नीचे होकर गन्तव्य को जा सकेगें।
- महर्षि आश्रम चौक से ग्रेट एवेन्यू सोसायटी / लोटस ब्लू बर्ड तिराहा / सेक्टर 98,100,104 तिराहा की ओर जाने वाला यातायात प्रतिबन्धित किया जायेगा। उक्त यातायात महर्षि आश्रम चौक से दायें टर्न कर भंगेल एलिवेटिड मार्ग के नीचे होकर गन्तव्य को जा सकेगें।
- यथार्थ अस्पताल तिराहा सेक्टर 110 से महर्षि आश्रम चौक की ओर जाने वाला यातायात प्रतिबन्धित किया जायेगा। उक्त यातायात यथार्थ अस्पताल तिराहा सेक्टर 110 से दाये होकर सेक्टर 110 मर्किट के सामने से भंगेल एलिवेटिड तिराहा होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगें।
- सेक्टर 110 पुलिस चौकी तिराहा से महर्षि आश्रम चौक की ओर जाने वाला यातायात प्रतिबन्धित किया जायेगा। उक्त यातायात सेक्टर 110 पुलिस चौकी तिराहा से दाये टर्न कर भंगेल एलिवेटिड तिराहा होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगें।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट (न्यू आदर्श रामलीला ईकोटेक-12) की यातायात व्यवस्था
- एकमूर्ति गोलचक्कर से ग्लैक्सी गोलचक्कर की ओर जाने वाले मार्ग पर यातायात प्रतिबन्धित किया जायेगा। उक्त यातायात एकमूर्ति से दाहिने टर्न कर डी-मार्ट गोलचक्कर से बायें टर्न कर बिसरख गोलचक्कर से एसीई गोलचक्कर से बायें टर्न कर खैरपुर गोलचक्कर होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।
- डी-मार्ट से एकमूर्ति गोलचक्कर होकर ग्लैक्सी गोलचक्कर की ओर जाने वाला यातायात डी-मार्ट गोलचक्कर से बायें टर्न कर बिसरख गोलचक्कर से एसीई गोलचक्कर से बायें टर्न कर खैरपुर गोलचक्कर होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।
मूर्ति विसर्जन को लेकर यातायात व्यवस्था
मूर्ति विसर्जन 20 अक्टूबर और 21 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से समाप्ति तक विभिन्न घाटों जैसे- यमुना नदी कालिन्दी मार्ग, हिन्डन नदी कुलेशरा, हिन्डन नदी किसान चौक के पास किया जाना प्रस्तावित है। आवश्यकतानुसार यातायात का डायर्वजन निम्नानुसार रहेगा-
- नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से कालिन्दी बॉर्डर होकर दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को चरखा गोलचक्कर से दलित प्ररेणा स्थल की ओर डायवर्ट किया जायेगा। ये वाहन डीएनडी/चिल्ला होकर अपने गन्तव्य की ओर जा सकेंगे।
- सेक्टर 37 से कालिन्दी बॉर्डर की ओर जाने वाले यातायात को महामाया फ्लाईओवर से दलित प्ररेणा स्थल की ओर डायवर्ट किया जायेगा। यह यातायात डीएनडी/चिल्ला होकर अपने गन्तव्य की ओर जा सकेगा।
- सूरजपुर से कुलेशरा की ओर जाने वाले यातायात को कच्ची सड़क तिराहा से चौगानपुर गोलचक्कर की ओर डायवर्ट किया जायेगा। यह यातायात बिसरख गोलचक्कर होकर अपने गन्तव्य की ओर जा सकेगा।
- फेस-2 से हिन्डन नदी की ओर जाने वाले यातायात को फेस-2 से ककराला की ओर डायवर्ट किया जायेगा। यह यातायात सोरखा, बिसरख होकर अपने गन्तव्य की ओर जा सकेगा।
- किसान चौक से पर्थला की ओर जाने वाले यातायात को किसान चौक से बिसरख की ओर डायवर्ट किया जायेगा। यह यातायात बिसरख से सोरखा से पर्थला होकर अपने गन्तव्य की ओर जा सकेगा।
- पर्थला से किसान चौक की ओर जाने वाले यातायात को पर्थला गोलचक्कर से सोरखा की ओर डायवर्ट किया जायेगा। यह यातायात सोरखा बिसरख होकर अपने गन्तव्य की ओर जा सकेगा।
यातायात पुलिस ने की अपील
यातायात पुलिस ने बताया कि इन आयोजन के दौरान मार्गों पर लगने वाले साप्ताहिक बाजार पूरी तरह से बन्द रहेंगे। इस दौरान आपातकालीन वाहनों (चिकित्सीय / फायर सर्विस) को सकुशल पास कराया जायेगा। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए वाहन चालक वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें तथा यातायात असुविधा उत्पन्न होने पर यातायात हेल्प लाइन नम्बर 9971009001 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें-