A
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. VIDEO: दवा व्यापारी के बेटे ने धर्म परिवर्तन पर तोड़ी चुप्पी, कहा– "अपनी मर्जी से बना मुस्लिम, दोनों मेरे परिवार"

VIDEO: दवा व्यापारी के बेटे ने धर्म परिवर्तन पर तोड़ी चुप्पी, कहा– "अपनी मर्जी से बना मुस्लिम, दोनों मेरे परिवार"

आयुष मालिक ने कहा कि अपने परिवार को फरवरी में अपने मुस्लिम धर्म ग्रहण करने और चांदनी कुरैशी से अपनी शादी की बात बताई थी। दोनों परिवारों को एकजुट करने की कोशिश करूंगा।

आयुष मलिक- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT आयुष मलिक

उत्तर प्रदेश के शामली जनपद की सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सिटी के एक दवा व्यापारी के बेटे के धर्मांतरण का मामला गरमाया हुआ है। इस बीच, हिंदू से मुस्लिम बने युवक आयुष मलिक ने खुद मीडिया के सामने आकर अपनी बात रखी है। आयुष ने अपनी मर्जी से इस्लाम धर्म अपनाने की बात कही।

4 साल पहले हुआ निकाह

मीडिया से बातचीत करते हुए आयुष मलिक ने बताया, "मैं अपनी खुद की मर्जी से हिंदू से मुस्लिम बना। करीब 2013 से मुस्लिम रीति रिवाज अपनाना शुरू किया था। मैं चार साल पहले चांदनी कुरैशी से दिल्ली की मस्जिद में निगाह किया था, जिसमें उसका परिवार मौजूद था, लेकिन मैं खुद गया था।"

बहन की शादी के डर से छुपाया सच

उसने आगे बताया, "अपनी बहन की शादी के डर की वजह से मैंने अपने परिवार को नहीं बताया था। अब फरवरी 2026 में अपने मुस्लिम धर्म ग्रहण करने और चांदनी कुरैशी से अपनी शादी की बात बताई थी। उसी के बाद घर में विवाद होना शरू हो गया। मेरा परिवार नाराज है कि हिंदू धर्म को छोड़कर मुस्लिम धर्म क्यों अपनाया। लेकिन ये सिर्फ और सिर्फ मेरा फैसला था। हालांकि मैंने झूठ नहीं बोला, बस सोचा था कि वक्त के साथ धीरे-धीरे बाद में बता दूंगा। दोनों मेरे परिवार हैं। दोनों परिवारों को एकजुट करने की कोशिश करूंगा। मैं किसी को नहीं छोड़ूंगा।"

(रिपोर्ट- श्रवण पंडित)

ये भी पढ़ें-

जिम ट्रेनर लड़की ने करोड़पति व्यापारी के इकलौते लड़के का पाकिस्तानी धर्मगुरु के वीडियो दिखाकर किया धर्म परिवर्तन, ऐसे खुली पोल

VIDEO: कथावाचक पर गंभीर आरोप, "मंदिर में शादी रचाकर बनाए संबंध, जेवरात भी हड़प लिया, फिर छोड़ दिया"