1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जिम ट्रेनर लड़की ने करोड़पति व्यापारी के इकलौते लड़के का पाकिस्तानी धर्मगुरु के वीडियो दिखाकर किया धर्म परिवर्तन, ऐसे खुली पोल

जिम ट्रेनर लड़की ने करोड़पति व्यापारी के इकलौते लड़के का पाकिस्तानी धर्मगुरु के वीडियो दिखाकर किया धर्म परिवर्तन, ऐसे खुली पोल

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Jun 07, 2026 04:29 pm IST,  Updated : Jun 07, 2026 04:37 pm IST

Ayush Malik Conversion Case: शामली में करोड़पति व्यापारी के इकलौते बेटे आयुष मलिक के कथित धर्मांतरण का मामला सामने आया है। आरोप है कि आयुष का दिल्ली की एक मस्जिद में निकाह कराया जा चुका है और वह अब लंबी दाढ़ी रखता है। आयुष सिर पर इस्लामिक टोपी भी पहनता है।

Shamli conversion case- India TV Hindi
शामली में धर्मांतरण के मामले की जांच तेज हो गई है। Image Source : REPORTERS INPUT

Shamli Conversion Case: यूपी के शामली से धर्म परिवर्तन का एक मामला सामने आया है। इसमें आयुष मलिक नामक शख्स के पिता की करोड़ों की प्रॉपर्टी को हड़पने की साजिश का आरोप भी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि आयुष का दिल्ली की एक मस्जिद में कथित रूप से चांदनी से निकाह भी कराया जा चुका है। कंवर्जन के बाद अब आयुष मलिक ने लंबी दाढ़ी रख ली है। आयुष इस्लामिक टोपी और कुर्ता-पजामा पहने रहता है। जाने ये पूरा मामला क्या है।

शामली में करोड़पति व्यापारी का धर्म परिवर्तन

इस मामले पर एसपी शामली एमपी सिंह ने बताया, 'देवराज मलिक नामक एक व्यापारी हैं और उनके शहर में दो शोरूम के अलावा करोड़ों रुपये की संपत्ति भी है। इस मामले में पता लगा कि देवराज मलिक का एक बेटा है आयुष मालिक। शहर के ही काजीवाड़ा निवासी इस्लाम कुरैशी जो कि ठेला लगाकर फल बेचने का काम करता है, उसकी कई बेटियां हैं। उनमें से एक चांदनी के माध्यम से आयुष मलिक को फंसाया गया है। कथित रूप से दिल्ली की एक मस्जिद में आयुष और चांदनी का निकाह भी कराया गया है। अब वह पूरी तरह से इस्लाम में कंवर्ट हो गया है।'

आयुष मलिक से हम लोगों ने भी बातचीत की, लेकिन वह कम ही बात करता है। उनके पास अकूत संपत्ति है, यह इस्लाम नाम का व्यक्ति, इसके रिश्तेदार और परिवार के लोग जो मुजफ्फरनगर दंगों (2013) के आरोपी भी रहे हैं। इन्होंने इसका धर्म परिवर्तन कराया है। आरोप है कि इन सबकी निगाहें आयुष मलिक के पिता देवराज मलिक की प्रॉपर्टी पर हैं: एसपी शामली एमपी सिंह

Shamli conversion
Image Source : REPORTERS INPUTफोटो में बाईं तरफ आरोपी चांदनी और दाईं तरफ आयुष मलिक।

निकाह के लिए कराया आयुष का धर्म परिवर्तन

एसपी एनपी सिंह ने कहा कि इस मामले में देवराज मलिक की तहरीर पर सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चांदनी कुरैशी जो कि पहले एक फिजियोथेरेपिस्ट के यहां काम करती थी, बाद में आयुष मलिक के पीछे जिम भी जाने लगी। उधर, आयुष मालिक के मेडिकल स्टोर पर चांदनी मलिक का भाई भी काम करने लगा। पहले चांदनी और उसके परिवार ने आयुष को फंसाया और बाद में निकाह करने के लिए उसका इस्लाम में कंवर्जन करा दिया गया। आयुष मालिक, वर्तमान में लंबी-लंबी दाढ़ी रखता है, इस्लामिक टोपी पहनता है। कुर्ता-पजामा पहने रहता है। अपने पापा से भी कम ही बात करता है।

पाकिस्तानी धर्मगुरु को फॉलो करता है आयुष मलिक

पाकिस्तान के मशहूर इस्लामिक लीडर डॉक्टर इसरार, जिनका काम है कन्वर्जन करना और इस्लामी भाषण देना है,  उनको चांदनी के परिजनों के कहने पर आयुष फॉलो करता है। आयुष, डॉक्टर इसरार से प्रभावित हुआ। फिलहाल, मुकदमा दर्ज कर आयुष से कथित रूप से निकाह करने वाली चांदनी कुरैशी और उसके पिता इस्लाम कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया गया है। चांदनी का भाई जो आयुष की दुकान पर काम करता है वह फरार है। इसकी एक बहन जिसकी मेरठ में शादी हुई है, वह भी फरार है। इस मामले में धर्मगुरु जिन्होंने कंवर्ट कराया है और निकाह कराया है, उनके खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।

(इनपुट- श्रवण कुमार)

ये भी पढ़ें- पकड़ा गया टेलीग्राम पर 1 दिन पहले प्रश्नपत्र भेजने का दावा करने वाला ओम कुमार, 'पेपर लीक' नाम से बनाया था चैनल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।