1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ में युवा कारोबारी शिवा शर्मा की मौत मामला, पुलिस ने मॉडल श्रद्धा दुबे समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ इनाम घोषित किया

लखनऊ में युवा कारोबारी शिवा शर्मा की मौत मामला, पुलिस ने मॉडल श्रद्धा दुबे समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ इनाम घोषित किया

लखनऊ में युवा कारोबारी शिवा शर्मा की मौत मामले में लखनऊ पुलिस ने आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे समेत अन्य के खिलाफ इनाम घोषित किया है।

Shiva Sharma Death Case- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/STYLEBOOKBYSHRADDHA-REPORTER INPUT आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे समेत अन्य के खिलाफ इनाम घोषित

लखनऊ: लखनऊ में युवा कारोबारी शिवा शर्मा की मौत का मामला चर्चा में बना हुआ है। इस मामले में शिवा की मां ने चर्चित मॉडल श्रद्धा दुबे और अन्य के खिलाफ हत्या का आरोप लगाया है और एफआईआर दर्ज करवाई है। घटना के बाद से मॉडल श्रद्धा दुबे और अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस ने आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।

पुलिस ने क्या बताया?

जोन मध्य कमिश्नरेट लखनऊ द्वारा जारी मीडिया अपडेट में बताया गया है कि पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के जोन मध्य के थाना हजरतगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 216/2026, धारा 103(1) बीएनएस से संबंधित प्रकरण में वांछित निम्नलिखित तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस उपायुक्त, मध्य द्वारा प्रत्येक अभियुक्त पर ₹25,000/- का पुरस्कार घोषित किया गया है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

किसके खिलाफ इनाम घोषित?

  • श्रद्धा दुबे, पुत्री शिव प्रसाद दुबे (25 हजार का इनाम)
  • रश्मि दुबे, पुत्री शिव प्रसाद दुबे (25 हजार का इनाम)
  • तनवीर अली उर्फ दानिश, पुत्र रहमत अली (25 हजार का इनाम)

क्या है शिवा शर्मा की मौत का मामला?

10 OCT को यूपी की राजधानी लखनऊ में हजरतगंज में अवध ग्रीन अपार्टमेंट में एक युवक की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई है। इस युवक की पहचान 28 साल के शिवा शर्मा के रूप में हुई थी, जोकि अपना व्यापार करता था। वह चौथी मंजिल से नीचे गिरा था और उसकी मौत हो गई थी। इसका सीसीटीवी भी सामने आया था, जिसमें शिवा नीचे गिरते हुए दिखा था। 

इस मामले में शिवा की मां रंजना का आरोप है कि उनके बेटे को पहले पीटा गया और फिर चौथी मंजिल से धक्का देकर हत्या की गई। उन्होंने इस मामले में FIR करवाकर कहा था कि मॉडल श्रद्धा दुबे, उसका ड्राइवर, श्रद्धा की बहन रश्मि दुबे, आदिल और कुछ अन्य अज्ञात लोगों द्वारा मेरे बेटे की हत्या की प्रबल आशंका है। श्रद्धा दुबे द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर ये हत्या करवाई गई है।

इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है लेकिन आरोपी फरार हैं।

ये भी पढ़ें-

लखनऊ में शिवा शर्मा की मौत का CCTV आया सामने, चौथी मंजिल से गिरते दिखे, मॉडल श्रद्धा दुबे पर हत्या का आरोप