1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. श्रद्धा दुबे का 6 लाख वाला बैंक अकाउंट फ्रीज, 4 मोबाइल बरामद; पूछताछ में सता रही इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की चिंता

श्रद्धा दुबे का 6 लाख वाला बैंक अकाउंट फ्रीज, 4 मोबाइल बरामद; पूछताछ में सता रही इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की चिंता

पुलिस ने तीनों आरोपियों से अलग-अलग और फिर आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की। वहीं, लखनऊ कोर्ट श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर तनवीर को 10 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया।

तीनों आरोपी- श्रद्धा दुबे (बीच में), रश्मि दुबे (बाएं) और ड्राइवर दानिश- India TV Hindi
Image Source : PTI तीनों आरोपी- श्रद्धा दुबे (बीच में), रश्मि दुबे (बाएं) और ड्राइवर दानिश

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कैफे मालिक शिवा शर्मा की कथित हत्या मामले में मुख्य आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे समेत तीन लोगों को मंगलवार को नागपुर से गिरफ्तार किया गया। इन्हें ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ लाया गया और अब इनसे पूछताछ चल रही है। आज, गुरुवार को श्रद्धा दुबे से 5 घंटे पूछताछ हुई। सूत्रों का दावा है कि श्रद्धा पूछताछ में सहयोग नहीं कर रही है। पुलिस ने श्रद्धा दुबे से 9 अक्टूबर के बारे में पूछा। पुलिस ने घटना वाली शाम के बारे में तीनों आरोपियों से अलग-अलग और फिर एक साथ सामने रखकर पूछताछ की। सूत्रों की मानें तो तीनों एक ही कहानी बार-बार बता रहे हैं। पुलिस का पूरा फोकस 9 अक्टूबर की घटना को समझना है।

लखनऊ कोर्ट ने गुरुवार को तीनों आरोपियों- श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर तनवीर अली उर्फ दानिश को 10 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया।

पुलिस ने श्रद्धा का एक बैंक अकाउंट फ्रीज करवाया है, जिसमें 6 लाख रुपये थे। श्रद्धा के पास से चार मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं। पूछताछ के दौरान श्रद्धा को अपने इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की चिंता थी। एक पूर्व डीजी के वकील बेटे ने श्रद्धा के लिए कानूनी इंतजाम किए थे।

9 अक्टूबर की घटना की कड़ियां जोड़ रही पुलिस

पुलिस ने श्रद्धा से पूछा कि शिवा ने आत्यमहत्या की तो क्यों की। जब वो कूदने दरवाजे से बाहर निकला तब आप कहां थीं? आपकी बहन और ड्राइवर तब क्या कर रहे थे? उस वक्त आपके फ्लैट में कौन-कौन मौजूद था? आपने क्या उसे रोकने की कोशिश की थी? आपने तुरंत पुलिस को सूचना क्यों नहीं दी? अस्पताल छोड़कर क्यों भागीं?

पुलिस ने श्रद्धा दुबे से ये भी पूछा कि आपने इस घटना के बाद सबसे पहला फोन किसे किया था? लखनऊ से निकलने के बाद आप सबसे पहले कहां गईं? आपकी फरारी में कौन मदद कर रहा था? नेपाल से वापस लखनऊ क्यों आईं थी? नागपुर क्यों गई थीं? वंहा फ्लैट किसने दिलवाया था? आपको फरारी के दौरान कौन फाइनेंस कर रहा था?  

पुलिस अब इन सवालों के मिले जवाब को क्रॉस करेगी। इससे जुड़ी सबूतों को वेरीफाई करेगी। वहीं, पुलिस ने श्रद्धा दुबे के बॉयफ्रेंड आमिर को भी उठाया है। आमिर के साथ ही 9 अक्टूबर की रात श्रद्धा लखनऊ से भागी थी। नेपाल बॉर्डर तक आमिर ने ही श्रद्धा को छोड़ा था।

चौथी मंजिल से गिरकर हुई थी शिवा शर्मा की मौत

बता दें कि लखनऊ के हजरतगंज इलाके में स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट में 9 अक्टूबर को करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरने से मौत हो गई थी। इसी मंजिल पर मॉडल और इंफ्लुएंसर श्रद्धा दुबे रहती थी। शिवा शर्मा की मां ने श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर तनवीर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।

ये भी पढ़ें-

'इतना अन्याय किसी परिवार के ऊपर नहीं हुआ होगा...', अखिलेश यादव ने आजम खान के लिए ऐसा क्यों कहा?

'राहुल सपने देख रहे हैं, अगले 30 साल तक नहीं लगेगा नंबर', वोट चोरी के आरोपों पर अमित शाह का पलटवार