A
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कुत्ता बीमार हुआ तो दो बहनों ने कर लिया सुसाइड, लंबे समय से डिप्रेशन में थीं; परिवार में भी कई बीमार

कुत्ता बीमार हुआ तो दो बहनों ने कर लिया सुसाइड, लंबे समय से डिप्रेशन में थीं; परिवार में भी कई बीमार

लखनऊ में दो बहनों ने फिनायल पीकर सुसाइड कर लिया है। जानकारी के मुताबिक वह लंबे समय से डिप्रेशन में थीं और पालतु कुत्ते की तबीयत खराब होने की वजह से भी काफी परेशान थीं।

दो बहनों ने किया सुसाइड। - India TV Hindi
Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE दो बहनों ने किया सुसाइड।

लखनऊ: राजधानी में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां लंबे समय से डिप्रेशन और पालतू कुत्ते की बीमारी से परेशान होकर दो बहनों ने सुसाइड कर लिया है। दोनों बहनों ने अपने मकान में फिनायल पीकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने कहा कि यह घटना डोडा खेड़ा-जलालपुर में हुई। मृतकों की पहचान राधा सिंह (26) और उसकी छोटी बहन जिया सिंह (22) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि 24 दिसंबर को दोपहर करीब ढाई बजे एक निजी अस्पताल से सूचना मिली कि दो बहनों को फिनायल पीने के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने बताया कि राधा सिंह की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई, जबकि जिया को बाद में KGMU भेजा गया जहां उसकी भी मौत हो गई। 

दोनों बहनें थीं बीमार

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर की जांच की गई, जिसमें पता चला कि दोनों बहनें काफी समय से डिप्रेशन में थीं। इनमें से एक को टीबी भी थी, जबकि दूसरी बहन 2014 से डिप्रेशन में थी। पुलिस ने बताया कि उनके माता-पिता गुलाब देवी और कैलाश सिंह भी अस्वस्थ हैं और परिवार में एक भाई वीर सिंह है, जो ठेकेदारी का काम करता है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि इन बहनों ने हाल ही में एक पालतू कुत्ता गोद लिया था और वे भावनात्मक रूप से उससे जुड़ी थीं। उन्होंने कहा कि वह कुत्ता भी करीब एक महीने से बीमार था, जिसकी वजह से दोनों बहनें काफी परेशान थीं।

नहीं इस्तेमाल करती थीं सोशल मीडिया

पुलिस ने कहा कि दोनों बहनें मोबाइल फोन या सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं करती थीं और घर में ही रहती थीं। उनमें से एक बहन अक्सर आपा खो देती और कभी-कभी घर के सामान भी तोड़ देती थी। पुलिस के अनुसार किसी ने भी इन्हें फिनायल पीते नहीं देखा और इस घटना से जुड़ा कोई साक्ष्य भी नहीं मिला है। पुलिस ने बताया कि लड़कियों की मां ने बेटियों की हालत बिगड़ने पर पड़ोसियों को सूचित किया। पारा थाने के प्रभारी सुरेश सिंह ने बताया कि दोनों महिलाओं के ‘विसरा’ सुरक्षित रखे गए हैं और इन्हें फॉरेंसिक लैब भेजा गया है, जिससे मृत्यु का वास्तविक कारण पता चल सकेगा।

यह भी पढ़ें-

लखनऊ में SIR फॉर्म भरने के लिए लगाए जा रहे कैम्प, जानें अब तक कितने प्रतिशत लोगों ने भरे फॉर्म

गोरखपुर में दिनदहाड़े मर्डर, शख्स ने छात्र को स्कूल में घुसकर मारी गोली; जमकर हुआ बवाल