1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ में SIR फॉर्म भरने के लिए लगाए जा रहे कैम्प, जानें अब तक कितने प्रतिशत लोगों ने भरे फॉर्म

लखनऊ में SIR फॉर्म भरने के लिए लगाए जा रहे कैम्प, जानें अब तक कितने प्रतिशत लोगों ने भरे फॉर्म

 Reported By: Ruchi Kumar Edited By: Amar Deep
 Published : Dec 26, 2025 04:28 pm IST,  Updated : Dec 26, 2025 04:28 pm IST

लखनऊ में एसआईआर फॉर्म भरने को लेकर जगह-जगह पर कैम्प लगाए जा रहे हैं। लखनऊ के कैंट विधानसभा की बात करें तो यहां अब तक सिर्फ 61 प्रतिशत लोगों ने ही एसआईआर फॉर्म भरे हैं।

कैम्प लगाकर भरे जा रहे एसआईआर फॉर्म। - India TV Hindi
कैम्प लगाकर भरे जा रहे एसआईआर फॉर्म। Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE/PTI

एसआईआर फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख है। लखनऊ के अलग-अलग इलाकों में बीएलओ अभी भी फॉर्म भरने में जुटे हैं। इको गार्डन में कैंट इलाके के बीएलओ जमा हैं। लखनऊ में करीब 40 लाख वोटर थे। अब तक यहां करीब 70 फीसदी यानी 28 लाख वोटर ने एसाईआर फॉर्म भरे हैं। बता दें कि लखनऊ की 9 विधानसभा सीटों में से एक लखनऊ कैंट के बीएलओ यहां जमा हैं। कोई वोटर को फोन कर जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रहा है, तो कोई मैपिंग में जुटा है। 

कहां पर कितने प्रतिशत लोगों ने भरा फॉर्म

लखनऊ में 9 विधानसभा सीटें हैं, जिनमें सबसे कम लगभग 61 फीसदी SIR फॉर्म कैंट विधानसभा सीट पर ही भरे गए हैं। बीएलओ इसकी बड़ी वजह ये बता रहे हैं कि लोगों के ट्रांसफर होते रहते हैं। इसके अलावा कई लोग वोटर लिस्ट में लिखे पते पर मिले ही नहीं, कुछ की मौत हो गई तो कुछ का डुप्लीकेट वोट था। आइये जानते हैं कि लखनऊ की सभी 9 विधानसभा सीटों में किस सीट पर कितने प्रतिशत लोगों ने एसआईआर फॉर्म भर दिए हैं। 

  • मलिहाबाद और मोहनलालगंज में सबसे ज़्यादा 83-83 फीसदी फॉर्म भरे गए हैं
  • बक्शी का तालाब सीट पर 78 फीसदी लोगों ने एसआईआर फॉर्म भरे हैं
  • लखनऊ पश्चिम में 70 फीसदी लोगों ने एसआईआर फॉर्म भरे हैं
  • सरोजनीनगर में 69 फीसदी लोगों ने एसआईआर फॉर्म भरे हैं
  • लखनऊ मध्य में 65 फीसदी लोगों ने एसआईआर फॉर्म भरे हैं
  • लखनऊ पूर्वी में 63 फीसदी लोगों ने एसआईआर फॉर्म भरे हैं
  • लखनऊ उतरी में 62 फीसदी लोगों ने एसआईआर फॉर्म भरे हैं
  • लखनऊ कैंट में अब तक सबसे कम 61 फीसदी लोगों ने एसआईआर फॉर्म भरे हैं

एसआईआर फॉर्म भरने पर जोर दे रहे अधिकारी

बता दें कि एसआईआर को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि मतदाता सूची में पात्र मतदाता का नाम किसी भी स्थिति में न छूटे और अपात्र का नाम शामिल न हो। उन्होंने कहा कि अनुपस्थित, कहीं और जगह जा चुके तथा मृत मतदाताओं की सूची राजनीतिक दलों के बूथ स्तरीय एजेंटों को उपलब्ध कराई जाए तथा अधिकारियों की तैनाती कर पुनः सत्यापन कराया जाए। साथ ही मैपिंग के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। डाटा फीडिंग में किसी भी प्रकार की त्रुटि न रहने पर जोर देते हुए कहा कि शत-प्रतिशत सत्यापन कर छोटी-छोटी गलतियों को भी दूर किया जाए। बीएलओ-बीएलए के साथ पुनः बैठक कर कार्यवाही का डाटा अपलोड सुनिश्चित किया जाए। नए मतदाताओं को फार्म-6 के माध्यम से अभियान चलाकर जोड़ने को भी कहा गया।

यह भी पढ़ें-

एमपी में सार्थक ऐप बना बेईमानी का औजार, डॉक्टरों की फर्जी हाजिरी पर बड़ा खुलासा! कटी 13 डॉक्टरों की सैलरी और 25 को नोटिस

तिरुवनंतपुरम में पहली बार बना BJP का मेयर; कौन हैं वीवी राजेश, जो रिटायर्ड DGP आर श्रीलेखा पर पड़े भारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।