1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. क्लास में छात्रा को KISS करते पकड़ा गया टीचर, भाई ने जड़े थप्पड़; आरोपी बोला- ''वह मेरी बहन जैसी, राखी भी बांधती है''

क्लास में छात्रा को KISS करते पकड़ा गया टीचर, भाई ने जड़े थप्पड़; आरोपी बोला- ''वह मेरी बहन जैसी, राखी भी बांधती है''

गोरखपुर के एक कंप्यूटर सेंटर में एक टीचर पर आरोप है कि उसने एक छात्रा को एक्स्ट्रा क्लास के बहाने सेंटर पर रोककर उसे किस किया। छात्रा के भाई और उसके साथ आए कुछ युवकों ने टीचर से इस बारे में सवाल-जवाब किए और कंप्यूटर लैब के अंदर ही उसे थप्पड़ मारे।

क्लास में किस करते पकड़ा गया टीचर- India TV Hindi
Image Source : REPORTER क्लास में किस करते पकड़ा गया टीचर

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक कंप्यूटर सेंटर में टीचर छात्रा को किस करते हुए पकड़ा गया। छात्रा के भाई और उसके साथ आए युवकों ने कंप्यूटर लैब में ही शिक्षक को 2-3 थप्पड़ मारे। लड़की के भाई का आरोप है कि एक्स्ट्रा क्लास के बहाने कंप्यूटर टीचर ने छात्रा को रोक लिया था और उसके साथ गलत हरकत की। टीचर की हरकत का वीडियो भी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में टीचर छात्रा को किस करते हुए देखा जा सकता है। 

क्लास में आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया टीचर

जानकारी के अनुसार, गोरखपुर जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर सोमहिया स्थित एक कंप्यूटर सेंटर है। जहां एक घटना हुई। घटना के बाद एक वीडियो गुरुवार को सामने आया। भाई ने सेंटर पर शिक्षक को अपने बहन के साथ पकड़ा। आपत्तिजनक हरकत करते हुए आरोपी टीचर जब पकड़ा गया तो आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वह छात्रा को अपनी बहन मानता है। उसे वे राखी बांधती है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच कर रही है।

पकड़े जाने पर बोला- मेरी बहन जैसी है

बताया जा रहा है कि सोमहिया में एक कंप्यूटर सेंटर है, जहां करीब 40 लड़के-लड़कियां कंप्यूटर सीखते हैं। छात्रा का भाई कुछ साथियों के साथ वहां पहुंच गया। भाई ने शिक्षक से पूछा कि क्लास खत्म होने के बाद वह छात्रा के साथ कमरे में क्या कर रहा है। इस पर शिक्षक ने कहा, "ये मेरी बहन है। रक्षाबंधन पर मुझे राखी भी बांधी थी। आज अतिरिक्त पढ़ाई के लिए रुकी थी। इसके बाद युवक ने शिक्षक को 2-3 थप्पड़ मारे और गाली-गलौज की। युवकों ने शिक्षक को कोचिंग सेंटर बंद करने की चेतावनी भी दी। 

यहां देखें वीडियो

शिकायत के बाद आरोपी टीचर हिरासत में

युवकों ने कहा कि दोबारा इस तरह की घटना सामने आने पर शिक्षक को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। वे यह भी कहते रहे कि पूरी घटना उनके मोबाइल में रिकॉर्ड हो चुकी है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों ने मामले की जांच कराने और कोचिंग सेंटर में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। साथ ही थाने में शिकायत दर्ज कराई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। 

इस संबंध में सीओ कैंपियरगंज अनुराग सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो में थाना कैम्पियरगंज क्षेत्रान्तर्गत स्थित एक कोचिंग सेंटर का है। कोचिंग सेंटर का अध्यापक एक छात्रा के साथ अशोभनीय हरकत करते दिखाई दे रहा है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए स्थानीय पुलिस ने संबंधित अध्यापक जगदीश चौरसिया को पुलिस हिरासत में लिया गया है।  

रिपोर्टः राज श्रीवास्तव

ये भी पढ़ेंः VIDEO: रक्षाबंधन पर मायके गई पत्नी नहीं लौटी ससुराल, नाराज पति चढ़ा हाईवोल्टेज टावर पर, 3 घंटे तक मचा हड़कंप

10 दिन थाने में बैठाए रखा, हाई कोर्ट ने लगाई पुलिस को फटकार, थानेदार के वेतन से 65 हजार मुआवजा देने का आदेश