1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. VIDEO: रक्षाबंधन पर मायके गई पत्नी नहीं लौटी ससुराल, नाराज पति चढ़ा हाईवोल्टेज टावर पर, 3 घंटे तक मचा हड़कंप

VIDEO: रक्षाबंधन पर मायके गई पत्नी नहीं लौटी ससुराल, नाराज पति चढ़ा हाईवोल्टेज टावर पर, 3 घंटे तक मचा हड़कंप

 Written By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Sep 09, 2026 11:39 pm IST,  Updated : Sep 09, 2026 11:51 pm IST

नाराज युवक के हाईवोल्टेज टावर पर चढ़ने से गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। हर कोई उसे नीचे उतारने की कोशिश में जुटा रहा। पुलिस की टीम को भी बुलाना पड़ा।

हाईवोल्टेज टावर पर चढ़ा पति- India TV Hindi
हाईवोल्टेज टावर पर चढ़ा पति Image Source : REPORTER INPUT

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। रक्षाबंधन पर मायके गई पत्नी के ससुराल वापस न आने से नाराज एक युवक बुधवार दोपहर हाईवोल्टेज बिजली टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर चढ़ा देखकर गांव में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस और युवक के परिजन भी मौके पर पहुंचे और उसे नीचे उतरने के लिए समझाने का प्रयास किया।

रक्षाबंधन पर मायके गई थी पत्नी 

मामला पिपरी थाना क्षेत्र के मखदूमपुर गांव का है। गांव निवासी अनूप पुत्र माझिल की पत्नी गुड्डी देवी रक्षाबंधन के मौके पर अपने मायके गई थी। बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर अनूप ने पत्नी से फोन पर बातचीत कर उसका हालचाल पूछा और उसे वापस ससुराल आने के लिए कहा।

पत्नी ने घर लौटने से किया इनकार 

पत्नी ने तत्काल घर लौटने से इनकार कर दिया। इससे नाराज होकर अनूप कुछ देर बाद गांव के पास स्थित हाईवोल्टेज बिजली टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर बैठा देखकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने उसे काफी देर तक नीचे उतरने के लिए समझाया, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा रहा।

3 घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित उतारा गया नीचे

सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों की मदद से अनूप को समझाने की कोशिश की। करीब तीन घंटे तक चले समझाने-बुझाने के प्रयास के बाद युवक आखिरकार सुरक्षित टावर से नीचे उतर आया।

ग्रामीणों ने ली राहत की सांस 

युवक के सुरक्षित नीचे उतरने के बाद पुलिस और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। घटना के दौरान मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ था। हर किसी को चिंता हो रही थी कि युवक कहीं बिजले के करंट की चपेट में न आ जाए।

महिलाएं, बड़े और बूढ़े सभी लोग मनाने में लगे थे

पुलिस की टीम के पहुंचने से पहले घटना स्थल पर छोटे बच्ची, महिलाएं, बड़े और बूढ़े सभी लोग इकट्ठा हुए थे। हर कोई उसे नीचे उतारने के लिए मना रहा था। नाराज युवक किसी की बात मानने को तैयार नहीं था।

ऐमन अहमद की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: 

VIDEO: नोएडा एयरपोर्ट पर उतरे रूसी सेना के 3 विमान, Russian Army की एडवांस टीम और सैन्य अधिकारी आए भारत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।