A
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ: चारबाग रेलवे स्टेशन पर हादसा, टिन शेड गिरने से 3 लोग घायल

लखनऊ: चारबाग रेलवे स्टेशन पर हादसा, टिन शेड गिरने से 3 लोग घायल

लखनऊ में चारबाग रेलवे स्टेशन पर एक हादसा हो गया। यहां प्लेटफार्म नंबर 5 पर एक टिन शेड गिर गया। हादसे में तीन लोग घायल हो गए हैं।

चारबाग रेलवे स्टेशन पर गिरा टिन शेड।- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT चारबाग रेलवे स्टेशन पर गिरा टिन शेड।

लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां चारबाग रेलवे स्टेशन पर एक हादसा हो गया। दरअसल, चारबाग रेलवे स्टशन के प्लेटफार्म नंबर 5 पर एक टिन शेड गिर गया। जानकारी के मुताबिक प्लेटफार्म नंबर 5 पर मरम्मत का काम किया जा रहा है। इसी दौरान मजदूर की लापरवाही की वजह से बड़ा हादसा हुआ है। यहां चारबाग स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 5 पर टिन शेड गिरने के पीछे मजदूर की लापरवाही को वजह बताया जा रहा है। हादसे के बाद से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। 

हादसे में तीन लोग घायल

बता दें कि यहां रेलवे स्टेशन पर हर दिन हजारों की संख्या में लोगों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में रेलवे स्टेशन पर इस तरह का हादसा होने के बाद लापरवाही बरतने को लेकर सवाल उठाने लगे हैं। इस हादसे में 3 लोगों के घायल होने की सूचना भी मिली है। जानकारी के मुताबिक लोको पायलट और दो यात्रियों को चोट लगी है। लोको पायलट के पैर में गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक प्लेटफार्म नंबर 4 से 5 के टीन शेड में सपोर्ट जाता है। उसी सपोर्ट के कार्य करने के दौरान लापरवाही की वजह से टिन शेड गिर गया।

मरम्मत का काम जारी

वहीं हादसे के बाद मौके पर आरपीएफ के जवानों को तैनात कर दिया गया है। एहतियात के तौर पर सेना के जवानों को भी बुला लिया गया है। इसके अलावा बड़ी-बड़ी क्रेन से मरम्मत का काम किया जा रहा है। मौके पर रेलवे के अधिकारी भी आ गए हैं। अधिकारी घटना का जायजा लेने में जुटे हुए हैं। बताया जा रहा है कि टिन-शेट जिस तरह से गिरा है, उससे नुकसान काफी कम हुआ है, नहीं तो यहां बड़ा हादसा भी हो सकता है। 

यह भी पढ़ें-

लखनऊ में सिगरेट पीने को लेकर भड़का विवाद, बीजेपी युवा मोर्चा के सदस्य की हत्या, ईट-पत्थरों से मारकर ले ली जान