1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ में शिवा शर्मा की मौत का केस: फरार मॉडल श्रद्धा दुबे और अन्य के खिलाफ पुलिस ने इनाम की राशि बढ़ाकर 50 हजार की

लखनऊ में शिवा शर्मा की मौत का केस: फरार मॉडल श्रद्धा दुबे और अन्य के खिलाफ पुलिस ने इनाम की राशि बढ़ाकर 50 हजार की

लखनऊ में चर्चित शिवा शर्मा की मौत मामले में फरार चल रहीं मॉडल श्रद्धा दुबे और अन्य के खिलाफ पुलिस ने इनाम की राशि 25 हजार से बढ़ाकर 50 हजार कर दी है।

Shraddha Dubey- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा की मौत मामले में फरार चल रही हैं श्रद्धा दुबे

लखनऊ: राजधानी लखनऊ में चर्चित शिवा शर्मा की मौत मामले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। लखनऊ पुलिस ने इस मामले में फरार चल रही आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे और अन्य आरोपियों पर इनाम की राशि बढ़ाकर 50 हजार कर दी है। पहले पुलिस ने फरार आरोपियों पर 25 हजार रुपए का इनाम रखा था।

हाल ही में खबर सामने आई थी कि शिवा शर्मा की मौत के मामले में फरार चल रही मॉडल श्रद्धा दुबे, रश्मि दुबे और तनवीर अली उर्फ दानिश के खिलाफ लखनऊ की सीजेएम कोर्ट ने गैर-जमानती वारंट जारी किया है। पुलिस लगातार इनकी तलाश में दबिश दे रही है लेकिन अभी तक ये लोग पकड़े नहीं गए हैं।

नेपाल से सामने आईं कथित तस्वीरें

हाल ही में ये खबर भी सामने आई थी कि शिवा शर्मा की मौत के मामले में फरार श्रद्धा दुबे नेपाल में है। इससे जुड़ा एक सीसीटीवी भी सामने आया, जिसमें श्रद्धा अपने सहयोगी आदिल के साथ साइकिल रिक्शे पर दिखाई दे रही है। हालांकि, इन वीडियो और तस्वीरों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई कि ये वही हैं।

इस बीच श्रद्धा दुबे ने सोशल मीडिया पर एक और वीडियो जारी किया और ये बात दोहराई कि शिवा शर्मा की मौत आत्महत्या की वजह से हुई। इस दौरान भी श्रद्धा ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज किया और कहा कि 'मैं श्रद्धा दुबे हूं, जिसका नाम शिवा की हत्या के मामले में बार-बार लिया जा रहा है। मेरा उस हत्या से कोई लेना-देना नहीं है। वह हत्या नहीं, आत्महत्या थी। मैंने अपनी आंखों से उसे बालकनी से कूदते देखा था।'

श्रद्धा ने ये दावा भी किया कि शिवा आर्थिक परेशानियों से जूझ रहा था और उस पर 15 से 20 लाख रुपये का कर्ज था।

शिवा की मां ने श्रद्धा और अन्य के खिलाफ हत्या के आरोप लगाए

शिवा की मां ने पुलिस को दी शिकायत में श्रद्धा और उनके साथियों पर शिवा की हत्या के आरोप लगाए हैं। शिवा की मां कहना है कि ये आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है, जिसे श्रद्धा और उसके साथियों ने अंजाम दिया है। शिवा की मां ने श्रद्धा को शिवा का लिव-इन पार्टनर भी बताया है।

ये भी पढ़ें-

फरार श्रद्धा दुबे नेपाल में ई-रिक्शा पर दिखी, शिवा शर्मा की मौत पर नया VIDEO जारी किया, बोली- मैंने अपनी आंखों से उसे छलांग लगाते देखा