1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में गड्डे में गिरने से दो मासूमों की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस कर रही जांच

यूपी में गड्डे में गिरने से दो मासूमों की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस कर रही जांच

कौशांबी सराय अकिल थाना क्षेत्र के नेवादा गांव में गड्डे में गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई। इससे पूरे गांव में शोक की लहर है। ग्रामीण पूरे घटनाक्रम से आक्रोशित हैं, वहीं पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।

Deepanshu and Aditya's file photo- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT दीपांशु और आदित्य की फाइल फोटो

पानी से भरा गड्ढा एक बार फिर दो मासूमों की मौत की वजह बन गया। दो बच्चों की जान जाने से पूरे इलाके में गम का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है कि गड्डे में बारिश का पानी भर गया था। इसके कारण ये हादसा हुआ। इस पूरे मामले को लेकर ग्रामीण अपना आक्रोश भी व्यक्त कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

कौशांबी के नेवादा गांव की है घटना

कौशांबी जिले में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। सराय अकिल थाना क्षेत्र के नेवादा गांव में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि यह गड्ढा मौरंग डंप के लिए कराया गया था। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, जबकि पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जब तक ग्रामीणों से निकाला बाहर, दम तोड़ चुके थे दोनों बच्चे

सराय अकिल थाना क्षेत्र के नेवादा गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के दीपांशु और आदित्य नाम के दो बच्चे पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूब गए। ग्रामीणों की मदद से दोनों बच्चों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। 

पुलिस कर रही है हादसे के कारणों की जांच

ग्रामीणों का आरोप है कि मौरंग डंप के लिए गड्ढा खोदा गया था, जिसमें बारिश का पानी भर गया था। इसके बाद सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए थे, जिसके चलते यह हादसा हुआ। लोगों का कहना है कि डंप संचालक की लापरवाही ने दो मासूमों की जान ले ली। सूचना पर पहुंची सराय अकिल थाना पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है, जो भी इसके लिए दोषी होगा, उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे गांव में शोक का माहौल है।

कौशांबी से ऐमान अहमद की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें 

बदायूं में हत्या से हड़कंप, गंगा एक्सप्रेस-वे के पास बदमाशों ने 55 साल के व्यक्ति को गोलियों से भूना

ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो को रेलवे बोर्ड से मिली हरी झंडी, सेक्टर-51 से किसान चौक तक बनेंगे 5 स्टेशन; देखें पूरा प्लान