1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कांवड़िया बनकर मोबाइल चोरी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, 8 घंटे में खुलासा

कांवड़िया बनकर मोबाइल चोरी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, 8 घंटे में खुलासा

मुजफ्फरनगर पुलिस ने कांवड़ियों के बीच जाकर उनका सामान चोरी करने वाले दो चारों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। उनके पास से काफी सामान बरामद हुआ है।

Muzaffarnagar police have arrested two thieves who went among the Kanwadiyas and confronted them.- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT मुजफ्फरनगर पुलिस ने कांवड़ियों के बीच जाकर उनका सामना चोरी करने वाले दो चोरों को गिरफ्तार किया है।

उत्तर प्रदेश में इस वक्त कांवड़ यात्रा निकाली जा रही है, लेकिन इसी का फायदा कुछ अराजक तत्व भी उठा रहे हैं। श्रद्धालुओं की आड़ में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरों को थाना खालापार पुलिस ने मात्र आठ घंटे में गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के 8 मोबाइल, नकदी, आधार-पैन की फोटोकॉपी और चोरी का अन्य सामान बरामद किया है।

मुजफ्फरनगर में चलाया जा रहा है अभियान

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में मुजफ्फरनगर में चलाए जा रहे अभियान के तहत एसपी सिटी अमृत जैन और सीओ सिटी सिद्धार्थ मिश्रा के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बबलू सिंह की टीम ने यह कार्रवाई की।

जूस ​पीने रुके, इसी दौरान बैग से हो गई चोरी

पुलिस के अनुसार पांच अगस्त को पिलखुआ निवासी नरेन्द्र उर्फ छोटू ने तहरीर दी थी कि वह हरिद्वार से कांवड़ लाते समय मीनाक्षी चौक पर जूस पीने के लिए रुके थे। बैग में उनके दोस्तों के मोबाइल, आईडी और 2000 रुपये रखे थे, जिसे अज्ञात चोर चुरा ले गया। इस पर थाना खालापार में मुकदमा दर्ज किया गया। उसी दिन किदवईनगर निवासी निजाम ने घर से बड़ा जैक और डिश की केबल चोरी होने की सूचना दी। इस मामले का भी मुकदमा दर्ज किया गया था। 

सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र के सहयोग से पुलिस ने किया खुलासा

दोनों घटनाओं के खुलासे के लिए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। मुखबिर की सूचना पर शामली बाईपास रोड, वहलना पुल के नीचे अंडरपास से बिलाल पुत्र नज्जू उर्फ नजाकत निवासी किदवईनगर और असगर पुत्र अजमल निवासी मोरसदर, मेरठ को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने कांवड़िया वेश धारण कर काले बैग की चोरी की थी, जिसमें 6 टच स्क्रीन और 2 कीपैड मोबाइल मिले थे। 2000 रुपये आपस में बांट लिए और कुछ पैसे खर्च कर दिए। रात में ही उन्होंने एक घर से जैक और तार चोरी किया था।

पुलिस को ये सामाना बराब​द हुआ

पुलिस टीम ने आठ मोबाइल, काला पीठ्ठू बैग, 700 रुपये नकद, आधार-पैन की छायाप्रति, बड़ा जैक, केबल का बंडल और एक नाजायज चाकू बरामद किया है। दोनों आरोपियों पर पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

मुजफ्फरनगर से योगेश त्यागी की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें 

'घुमंतू समाज भारत की आजादी का असली सेनानी', सीएम योगी ने जमकर की तारीफ, सपेरा समाज पर भी बोले

VIDEO: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर 24 दिन में ही कई गड्ढे, दावा- मरम्मत को सुखाने के लिए लगाए गए पंखे