1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. VIDEO: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर 24 दिन में ही कई गड्ढे, दावा- मरम्मत को सुखाने के लिए लगाए गए पंखे

VIDEO: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर 24 दिन में ही कई गड्ढे, दावा- मरम्मत को सुखाने के लिए लगाए गए पंखे

 Reported By: Ruchi Kumar Written By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Aug 06, 2026 02:21 pm IST,  Updated : Aug 06, 2026 02:30 pm IST

लखनऊ-एक्सप्रेसवे उद्घाटन के 24 दिन बाद ही उखड़ गया है। जगह-जगह हाइवे पर गड्ढे हो गए। मरम्मत का काम भी शुरू कर दिया गया है। इस बीच हाईवे को टोलफ्री भी कर दिया गया है।

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे गड्ढे ही गड्ढे- India TV Hindi
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे गड्ढे ही गड्ढे Image Source : X@YADAVAKHILESH

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर 24 दिन में ही गड्ढे ही गड्ढे हो गए हैं। ये एक्सप्रेसवे 4700 करोड़ रुपये की लागत से बना है। 13 जुलाई को सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया था। एक्सप्रेसवे का उद्घाटन हुए एक महीना भी नहीं हुआ कि सड़क इतनी जगह से धंस गई कि NHAI को यहां टोल टैक्स बंद करना पड़ा। अब  IIT खड़गपुर के प्रो केएस रेड्डी की अगुवाई में जांच समिति बनाई गई है। एक्सप्रेसवे धंसने के बाद एनएचएआई ने इसे टोलफ्री कर दिया है।

सड़क पर मरम्मत का काम शुरू

उद्घाटन के समय दावा किया गया था की 63 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे से लखनऊ से कानपुर 45 मिनट में पहुंचा जा सकेगा। लेकिन अब इन गड्ढों ने गाड़ियों की रफ्तार कम कर दी है। आज भी एक्सप्रेसवे में जगह-जगह सड़क धंसी हुई है। सड़क पर मरम्मत का काम शुरू किया गया है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि मरम्मत को सुखाने के लिए पंखे का इस्तेमाल किया जा रहा है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडिया डाला है। 

एक्सप्रेसवे में कार चलाने की स्पीड 120 किलोमीटर 

एक्सप्रेसवे पर 39.7 किलोमीटर पर सड़क करीब पंद्रह मीटर धंसी हुई है। सड़क को बंद किया गया है। देखने से पता चल रहा है कि इसमें पहले भी मरम्मत हुई है। एक्सप्रेसवे में स्पीड 120 किलोमीटर की है। लोग तेज रफ्तार से गाड़ी लेकर आ रहे हैं और एकदम से सामने धंसी सड़क आ जा रही है। इसी तरह 46.8 KM पर भी सड़क धंसी है। यहां भी देखने से पता चल रहा है कि इस सड़क में मरम्मत हुई है लेकिन उसके बावजूद सड़क धंस गई है। 

सबसे पहले 26 जुलाई को उन्नाव इलाके में एक्सप्रेसवे की सड़क धंसी थी। फिर इसके बाद कई जगहों पर एक्सप्रेसवे धंस गया।

  • Km 31 बिना कट  वाली जगह पर ट्रक का पहिया सड़क धंसने की वजह से धंस गया।
  • Km 37.7  असोहा के कामथा  गाँव के पास सड़क धंस गई।
  • Km 39.7 डामर डाली गई थी वो भी धंस गई। वहां मिट्टी कटने से गड्ढा हो गया।
  • Km 62.3 यहां सड़क छटी बार धंस गई। 4 मीटर के हिस्से में दरारें पड़ गई। बाईपास की और 15 मीटर हिस्सा दब गया और गड्डा बन गया। वहीं पर चार और सड़क डैमेज हो गई।
  • km 64 यहां पुल है। सड़क का हिस्सा उखड़ गया है। 

NHAI के प्रोजेक्ट मैनेजर और दो इंजीनियर हटाए गए

एक्सप्रेसवे कई जगह धंसेने के बाद NHAI के प्रोजेक्ट मैनेजर और दो इंजीनियर हटा दिए गए हैं। एक्सप्रेसवे बनाने वाली कंपनी ब्लैक लिस्ट कर दी गई है। 63 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे है, जिसका शिलान्यास  2022 जनवरी में हुआ था। एक्सप्रेसवे के मरम्मत में 3 करोड़ रुपये खर्च होंगे। ये खर्च एक्सप्रेसवे बनाने वाली कंपनी से वसूल किया जाएगा। 

अखिलेश ने सरकार पर साधा निशाना

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इस मुद्दे को उठाते हुए  लूट बताया है। अखिलेश यादव ने एक्सप्रेसवे का वीडियो भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर डाला है। पूर्व सीएम ने कहा कि ये भाजपा की तरक्की की नई हवा है।

मरम्मत को सुखाने के लिए पंखों का इस्तेमाल

अखिलेश ने आगे कहा, 'कुछ दिनों पहले ही जिसका उद्घाटन हुआ हो, उस सड़क को मरम्मत की जरूरत पड़ गई। एक्सप्रेसवे स्पीड से मरम्मत को सुखाने के लिए पंखे का इस्तेमाल किया जा रहा है। ये भी हास्यास्पद है। 2-3 हफ्ते में ही जिस एक्सप्रेसवे का दम उखड़ने लगा है, उस पर चलने का जोखिम कौन उठाएगा?'

ये भी पढ़ें: 

माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे की मौत, डिवाइडर से टकराई कार; जेल में बंद बड़े भाई से मिलने जा रहा था अबान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।