A
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अवैध किडनी ट्रांसप्लांट में 2 टेक्नीशियन अरेस्ट, फ्लाइट से दिल्ली से जाते थे कानपुर, हर केस का लेते थे 35 से 40000 का चार्ज

अवैध किडनी ट्रांसप्लांट में 2 टेक्नीशियन अरेस्ट, फ्लाइट से दिल्ली से जाते थे कानपुर, हर केस का लेते थे 35 से 40000 का चार्ज

कानपुर में अवैध किडनी ट्रांसप्लांट मामले पर पुलिस कई बड़े खुलासे कर रही है। साथ ही गिरफ्तारियां भी की जा रही हैं। दो ओटी टेक्नीशियन गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें से दोनों नोएडा और गाजियाबाद की क्लीनिक में काम करते हैं।

दो ओटी टेक्नीशियन अरेस्ट- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT दो ओटी टेक्नीशियन अरेस्ट

कानपुर किडनी ट्रांसप्लांट के अवैध नेटवर्क पर कमिश्नरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस की टीम ने दो ओटी असिस्टेंट को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आरोपी रविवार को आहूजा नर्सिंग होम में हुए अवैध ऑपरेशन के दौरान मौजूद थे। 

गाजियाबाद के नर्सिंगहोम में काम करता है कुलदीप

पुलिस अब इनके साथ आए एक फरार डॉक्टर की सरगर्मी से तलाश कर रही है। गिरफ्तार किया गया ओटी तकनीशियन कुलदीप सिंह राघव और राजेश कुमार हैं। कुलदीप हापुड़ का रहने वाला है। शांतिगोपाल नर्सिंगहोम गाजियाबाद में ओटी टेक्नीशियन है। 

नोएडा के सर्वोदय हॉस्पिटल में काम करता है राजेश कुमार

वहीं, राजेश कुमार गाजियाबाद का निवासी है और सर्वोदय हॉस्पिटल नोएडा में काम करता है। पुलिस ने दोनों को दलहन क्रासिंग से गिरफ्तार किया है। दोनों टेक्नीशियन हर केस के 35 से 40 हजार रुपये लेते थे। 

फ्लाइट से पहुंचे थे दिल्ली से कानपुर

आहूजा हॉस्पिटल में ऑपेरशन के लिए दिल्ली से कानपुर फ्लाइट से आए थे। दोनों का काम सर्जरी के उपकरण और दवाएं मुहैया कराना था। पुलिस रैकेट में शामिल अन्य लोगों को गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। जिसके लिए लुक आउट नोटिस जारी किया गया है।

ज्ञानेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: 

अयोध्या की बुर्का पहने नकाबपोश महिला डकैत, तमंचे के नोंक पर दिनदहाड़े लूट लिए सोने के गहने-VIDEO