उत्तर प्रदेश की रामनगरी अयोध्या से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां रुदौली इलाके में दिनदहाड़े ज्वेलर्स की शॉप में में लूट की गई है। दिनदहाड़े सोना लूटने वाला और कोई नहीं एक महिला है। उसने तमंचे की नोक पर ज्वेलर्स की शॉप से 26 ग्राम सोना को पार कर दिया।
भीड़भाड़ वाले बाजार से भाग निकली महिला
मिली जानकारी के अनुसार, रुदौली के कोठी मोहल्ला स्थित महेश ज्वेलर्स के यहां दिनदहाड़े लूट हुई है। बुर्का पहनी नकाबपोश महिला तमंचा दिखाकर काउंटर से सोने का हार-चेन लेकर फरार हो गई। कुछ ही मिनटों में वारदात को अंजाम देकर महिला भीड़भाड़ वाले बाजार से भाग निकली।
बैग से निकालती है तमंचा
इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसमें महिला साफ दिख रही है कि वह ज्वेलर्स के दुकान में आती है। इधर-उधर देखती है। उसके सामने एक आदमी बैठा रहता है। पास में ही सोने का हार और चेन खुला रखी रहती है। तभी बुर्का पहनी महिला अचानक से खुले में रखा सोने का हार और चेन को उठाती और हाथ में लिए बैग से तमंचा निकाल कर दुकान वाले के तानती है। तभी मौका देख कर वहां से भाग जाती है। इसके बाद दुकान में मौजूद लोग बाहर निकलते और चोर-चोर करके चिल्लाने लगते हैं।
नकाबपोश महिला की तलाश में जुटी पुलिस
वहीं, इस घटना के बाद से व्यापारियों में दहशत है। पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस खंगाल दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। पुलिस की टीम आरोपी महिला की तलाश कर रही है।
रिपोर्ट- अखंड सिंह